फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ACB arrested 3 people taking bribe

Delhi: ACB ने रिश्वत लेते 3 को गिरफ्तार किया, सुरक्षा एजेंसी में गार्डों को नियुक्त करने के नाम पर भ्रष्टाचार

Fri, 29 Nov 2024 03:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Nov 2024 03:43 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अस्पताल में सुरक्षा प्रदाता एजेंसी के सुरक्षा सुपरवाइजर को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ACB arrested 3 people taking bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अस्पताल में सुरक्षा प्रदाता एजेंसी के सुरक्षा सुपरवाइजर को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


साथ ही शाखा ने एक अन्य सुरक्षा सुपरवाइजर और एक सुरक्षा फोरमैन को भी रिश्वत के लिए आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरक्षा फोरमैन निर्मल सिंह, सुरक्षा सुपरवाइजर रणधीर सिंह और विकास झा शामिल हैं। फिलहाल एसीबी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


एसीबी के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि यह रिश्वत नई एजेंसी के साथ सुरक्षा गार्डों के अनुबंध के नवीनीकरण और अन्य छिपे हुए पंजीकरण शुल्क आदि के लिए दी जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित ने बताया कि वह सत्यवादी राजा हरीश चंद्र अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। अस्पताल में सुरक्षा के लिए एक नई एजेंसी हाई कमांड सिक्योरिटी सर्विसेज को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई एजेंसी के सुपरवाइजर और फोरमैन पहले से कार्यरत सुरक्षा गार्डों से नई एजेंसी के साथ उनके अनुबंध के नवीनीकरण और अन्य छिपे हुए पंजीकरण शुल्क आदि के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। इस पर एसीबी की टीम अस्पताल पहुंची। पीड़ित ने सुरक्षा फोरमैन निर्मल सिंह से मुलाकात की और दोनों रिश्वत के पैसे सुरक्षा सुपरवाइजर रणधीर सिंह और विकास झा को सौंपने के लिए द्वारका के डीडीए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पहुंचे, जहां विकास के कहने पर रणधीर को शिकायतकर्ता से 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। विकास और निर्मल को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed