फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP's vote share increased by 27.47%

Delhi NCR News: एबीवीपी का वोट प्रतिशत 27.47 फीसदी बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी को महासचिव के पद पर मिले सर्वाधिक वोट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेएनयू सेंट्रल पैनल में भले ही एबीवीपी को सभी पदों पर हार का सामना करना पड़ा है लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस बार उसका वोट प्रतिशत 27.47 के लगभग बढ़ गया है। पिछले चुनाव में एबीवीपी को सभी पदों पर कुल 5470 वोट मिले थे जबकि इस चुनाव में एबीवीपी को 6973 वोट मिले है।


एबीवीपी को पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद पर 1430 वोट, उपाध्यक्ष पद पर 1116, महासचिव के पद पर 1406 और संयुक्त सचिव के पद पर 1518 वोट मिले थे। वहीं, इस बार एबीवीपी को अध्यक्ष पद पर 1488, उपाध्यक्ष पद पर 1787, महासचिव के पद पर 1901 और संयुक्त सचिव के पद पर 1797 वोट मिले। एबीवीपी को इस बार सबसे ज्यादा महासचिव के पद पर वोट मिले। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई लेकिन मतदान प्रतिशत में उतनी बढ़ोतरी नहीं हुई। इस बार मतदान के लिए 9043 मतदाता पंजीकृत थे जिसमें से 5802 ने मतदान किया। वहीं, पिछले चुनाव में 7906 के करीब मतदाता पंजीकृत थे और उस समय 5448 मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed