फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP demonstrated against various problems in Bulandshahr

UP: एनआरईसी कॉलेज में खराब सुविधाओं और प्रबंधन के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, प्राचार्य व SP देहात को सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Jul 2025 05:11 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Jul 2025 05:11 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनआरईसी डिग्री कॉलेज में शौचालयों की खराब स्थिति, वाटर कूलर की खराबी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में कमी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिषद ने प्राचार्य और एसपी देहात को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान और छात्र हेल्प डेस्क की मांग की।

विज्ञापन
ABVP demonstrated against various problems in Bulandshahr
गंदगी और पेयजल की समस्याओं को लेकर प्राचार्य व एसपी देहात को ज्ञापन दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआरईसी डिग्री कॉलेज में प्रबंधन की व्यवस्थाओं और विभिन्न समस्याओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदर्शन किया गया। समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन




परिषद के नगर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि महाविद्यालय के शौचालयों की स्थिति बहुत खराब है और वहां पर्याप्त सफाई नहीं है, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा, महाविद्यालय में लगे वाटर कूलर भी खराब हैं और बिना फिल्टर किए पानी निकलता है। परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन की भी मांग की है और बताया कि महाविद्यालय में इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


कक्षाओं का संचालन, आंतरिक परीक्षाएं और परियोजना कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं, जिससे छात्रों की बौद्धिक क्षमता प्रभावित हो रही है। परिषद ने विद्यार्थी हेल्प डेस्क स्थापित करने की भी मांग की है, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी के लिए परेशान न होना पड़े। इसके अलावा एबीवीपी का आरोप है की महाविद्यालय में कुछ छात्र मादक पदार्थ का सेवन कर आते हैं, जिससे अनुशासन खराब होता है। इस दौरान कमल, आयुष, हीरामणि गुप्ता, कर्मवीर भाटी, मनोज चैधरी, निक्की गुप्ता, सोनू ठाकुर, रॉकी नगर, प्रिंस नागर, आदर्श आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed