फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will contest elections on all 90 seats of Haryana

Haryana Assembly Elections: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, मंत्री आतिशी ने किया एलान

Fri, 16 Aug 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Aug 2024 10:44 PM IST
सार

प्रदेेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी।

विज्ञापन
AAP will contest elections on all 90 seats of Haryana
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत मिलेगी। आतिशी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कई जनसभाओं को संबोधित किया है। इन रैली में भारी भीड़ देखने को मिली है। केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं और इसलिए लोगों का उनसे जुड़ाव है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्तूबर को मतदान होगा। चार अक्तूबर को रिजल्ट आएगा। वोटर सूची 27 अगस्त को जारी होगी। इस बार हरियाणा में स्लम और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अलग से पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सोसाइटी में पोलिंग स्टेशन बनेंगे। हरियाणा में 20,629 पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे और वोटर हेल्पलाइन की वेबसाइट जारी रहेगी।

विज्ञापन

ये है सीटों का समीकरण

हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं। बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए। पिछली बार भाजपा 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इसके बाद भाजपा ने दस सीटें जीतने वाली जजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। एक-एक सीट इनेलो और हलोपा के खाते में आई थी। सात सीटें निर्दलीयों ने जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed