फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP said that like CM Kejriwal central government should bring scheme for women

'आप' का भाजपा पर हमला: सीएम केजरीवाल की तरह महिलाओं के लिए लाएं योजना, हमारे मेनिफेस्टो में भी ये नहीं थी

Tue, 05 Mar 2024 08:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Mar 2024 08:27 PM IST
सार

आप ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की तरह जुमला नहीं है। उन्होंने लोगों से जितने वादे किए, उससे बढ़कर लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं।

विज्ञापन
AAP said that like CM Kejriwal central government should bring scheme for women
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल सरकार की तरह ही केंद्र सरकार से भी महिलाओं के लिए योजना लाने की मांग की है, जिससे देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया जा सके। इसको लेकर 'आप' की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर बहनों को एक-एक हजार रुपये देने का एलान कर महिला सशक्तिकरण की तरफ बड़ा कदम बढ़ाया है। प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं।

विज्ञापन


प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'केजरीवाल सरकार द्वारा मुफ्त पानी, बिजली और बसों में सफर की सुविधा पहले से दी जा रही है, अब हजार रुपये महीना और मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और घर खर्च को लेकर उनकी चिंता भी कम होगी। दूसरी तरफ, मोदी सरकार के बजट में महिला सशक्तिकरण को लेकर कोई योजना नहीं होती है। इसके बाद भी देश के ऊपर लगभग 200 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। 'आप' की सलाह है कि मोदी सरकार अपने दोस्तों की जेबें भरना बंद करे और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दे, क्योंकि केंद्र की अभी जो नीतियां हैं, उसमें अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है'।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि सोमवार को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने रामराज्य से प्रेरित देश के आगे दिल्ली का 10वां बजट रखा। इस बजट में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग का ख्याल रखा गया था। ये बजट ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि केंद्र सरकार, दिल्ली को संवैधानिक रूप से उसके हक का अनिवार्य फंड नहीं देती है। जबकि दिल्ली के ईमानदार और मेहनती लोग टैक्स देने के मामले में पूरे देश में दूसरे नंबर पर हैं। केंद्र सरकार, दिल्ली के काम में केवल अड़चने और बाधाएं पैदा करती है। ये कभी अपने अफसरों द्वारा हमारी योजनाओं की फंडिंग रोक लेते हैं, तो कभी एलजी साहब हमारी पॉलिसी की फाइल को अपने पास लंबे समय तक रोकते हैं या उनमें देरी करते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार और एलजी साहब को अब यह समझ जाना चाहिए कि सीएम अरविंद केजरीवाल रुकने वाले नहीं है, बल्कि वो चुनौतियां का डट कर सामना करने वालों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि हमें इस बात का दुख जरूर है कि जो योजनाएं 5 साल में पूरी हो सकती थी, वो केंद्र सरकार द्वारा जानबूझ कर अड़चनें पैदा करने की वजह से 9 साल में पूरी हो रही हैं। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक महिला होने के नाते इस साल दिल्ली के बजट में हमारे लिए दो मुख्य बिंदु रहे हैं। जिसमें एक लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और दूसरा हम पूरा करने वाले हैं। 2014 से 2024 तक हमनें दिल्ली की महिलाओं में 90 फीसदी तक कुपोषण को कम किया है, जोकि बहुत बड़ी बात है।


हमने यह उपलब्धि दिल्ली में आंगवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली 10,800 महिलाओं की मदद से हासिल की है। हमने स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील के जरिए यह सुनिश्चित किया कि हर गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला तक उच्च प्रोटीन युक्त आहार पहुंचे। भाजपा सरकार पर हमला बोले हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की तरह जुमला नहीं है। उन्होंने लोगों से जितने वादे किए, उससे बढ़कर लोगों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई हैं। बजट में एलान की गई यह योजना हमारे मेनिफेस्टो में शामिल नहीं थी और न तो हमने वादा किया था। फिर भी हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हजार रुपये महीना देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed