केजरीवाल ने किए लुभावने वादे, दिया नया नारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर चुनावी बिगुल बजा दिया है। शनिवार को जंतर मंतर से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका शंखनाद किया। यहां दिल्ली के युवाओं के लिए आयोजित किए एक कार्यक्रम दिल्ली डॉयलॉग उन्होंने लोक लुभावन वादे किए और दिल्ली के लिए पर्टी का एक नया नारा दिया।
इस मौके केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से एक बार उन्हें वापस लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले बार जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया था और पूरा करने की कोशिश में लगी। इस बार सरकार बनने पर वह इन पंद्रह वादों पर ध्यान लगाएंगे।
साथ उन्होंने इस बार नया चुनावी नारा दिया, 'डिग्री, इनकम, वाई-फाई'। गौरतलब है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी मुद्दों में अपर मीडिल को फोकस कर रही है। एक सर्वे के मुताबिक पिछले चुनावों में आप को अपर क्लास व मीडिल अपर क्लास से सबसे कम वोट मिले थे।
ये हैं केजरीवाल के 15 वादे
1. करीब पिछले 20 सालों से दिलली में नये कॉलेज नहीं खोले जा रहे हैं, हमारी सरकार बनी तो हम कम से कम 20 नये कॉलेज खोलेंगे। 2. कॉलेज के लिए दिल्ली के गांवों से जमीन मांगी जाएगी, उसके बाद कॉलेज खोले जाएंगे। 3. किसी भी कॉलेज में बच्चे का एडमिशन होते ही उसको लोन मिले इसकी पूरी व्यवस्था की जाएगी।
4. इन सभी कॉलेजों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि पढ़ाई के बाद बच्चे को नौकरी ढूंढने के लिए भटकना न पड़े। 5. ई-रिक्शा वापस चलाएंगे। 6. सीलिंग बंद होगी। 7. दिल्ली सरकार के तहत आने वाली करीब 55 हजार से अधिक नौकरियों के पद रिक्त हैं, उन्हें तत्काल भरने की कवायद की जाएगी।
8. दिल्ली में बंद पड़ी सभी इंडस्ड्री को फिर से खोलने की कवायद की जाएगी। 9. दिल्ली में वैट की दर पूरे देश में सबसे कम की जाएगी। 10. युवाओं को ट्रेनिंग व 8 लाख नए रोजगार पैदा किए जाएंगे। 11. ये ट्रेनिंग सेंटर दिल्ली स्कूलों के खेल मैदानों में होंगे।
12. जिस किसी गांव में स्टेडियम बनाए जाने की स्थिति बन पाएगी वहां बनाया जाएगा। 13. समय-समय पर दिल्ली के बच्चों के खास टैलेंट सर्च होगा। जिसमें चयनित बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी सरकार लेगी। 14. पूरी राजधानी में फ्री वाई-फाई सुविधा उपल्ब्ध करा दी जाएगी। 15. दिल्ली में ड्रग्स के बढ़ते चलन को बंद करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
आप ने शुरु की चुनावी तैयारी
दिल्ली में चुनाव की तैयारियों में आम आदमी पार्टी फिलहाल सबसे आगे ही दिख रही है। पार्टी ने दिल्ली की जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए दिल्ली डॉयलॉग नाम से कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।
आप के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं। मंच पर अरविंद केजरीवाल के अलावा वरिष्ठ नेता संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में ही यह बता दिया गया कि यह कार्यक्रम युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और उनकी जो भी समस्या है वह पार्टी के साथ सीधे शेयर कर सकते हैं।
पार्टी ने युवाओं को कितना फोकस में रखा है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम में लगे पोस्टर भी युवाओं को ही संबोधित करते हुए लगाए गए हैं। हालांकि शुरुआत में ही यह बता दिया गया कि दिल्ली में विधान सभा के चुनाव अब ज्यादा दूर की बात नहीं है। ऐसे में दिल्ली की जनता को इस बार बहुत ही सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए।
इस मौके पर पार्टी ने साफ किया कि उनके लिए अभी भी सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार ही है जिससे लड़ने के लिए उन्हें दिल्ली की जनता का समर्थन चाहिए। हालांकि पार्टी इस मौके पर दिल्ली की जनता को यह बताने से भी नहीं चूकी कि बिजली, पानी की समस्या दिल्ली के लोगों की सबसे बड़ी समस्या है जिसके लिए आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
बता दें कि पार्टी ने शनिवार को जंतर मंतर पर दिल्ली की जनता को आमंत्रित किया था जिससे कि वह सीधे अपनी समस्याओं को पार्टी तक पहुंचा सकें।
नौकरी और शिक्षण संस्था सबसे बड़ी मांग
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेजी से शुरु कर दी
है। दिल्ली में चुनाव कब होंगे इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक चुनाव आयोग ने
नहीं की है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने तेजी से कदम बढ़ाते हुए गुरुवार को
ही आगामी विधान सभा के लिए पार्टी के 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से संपर्क साधने के लिए आगामी 45 दिनों के लिए अलग-अलग छह कैंपेन चलाने की योजना बनाई है। दिल्ली डॉयलॉग इसी कड़ी की शुरुआत है।
दिल्ली की समस्याओं के बारे में युवाओं ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। आम आदमी पार्टी को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम करने की मांग की गई।
हालांकि इस अवसर पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि दिल्ली में अभी भी शिक्षण संस्थओं की बेहद कमी है। यही कारण है कि दिल्ली के युवाओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में उच्च शिक्षा के लिए संस्थाओं को बढ़ाने के लिए कोई ठोस काम करने और उसे चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुख जगह दिए जाने की बात कही गई।