फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAp rally at janat mantar in delhi

गजेंद्र के परिवार में आज ही शादी भी

Wed, 22 Apr 2015 10:20 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
AAp rally at janat mantar in delhi

एक ओर जहां पूरा देश दिल्ली के जंतर मंतर में हजारों लोगों की भीड़ के सामने पेड़ पर लटक कर आत्म हत्या करने वाले किसान की मौत से स्पब्ध हैं वहीं दूसरी ओर चौंकाने देने वाली खबर ये भी है कि आज ही गजेंद्र के परिवार में एक शादी भी है। एबीपी न्यूज की मानें तो आज के ही दिन गजेंद्र के चचेरी बहन की शादी है।

विज्ञापन


आप की किसान रैली में नेताओं के भाषण के दौरान ही एक किसान ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की जिसमें उसकी मौत हो गई। पेड़ से लटकता देख लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत ही उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


आत्म-हत्या की इस कोशिश के बाद रैली स्थल पर हंगामा मच गया। उसके पास से एक सुसाइड लेटर भी मिला है जिसमें उसने खुद को किसान बताया है।

बताया जा रहा है आत्म हत्या करने वाला किसान राजस्थान के दौसा का रहने वाला था। सुसाइड की इस घटना के बाद भी आप नेताओं का मंच से भाषण चलता रहा। घटना के तुरंत बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्म हत्या की कोशिश करने वाले गजेंद्र ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मेरे तीन बच्चे हैं। मेरी फसल बर्बाद हो गई है, घर में खाने के लिए कुछ नहीं है और पिता ने मुझे घर से निकाल दिया है।

पुलिस ने नहीं की कोई मदद

AAp rally at janat mantar in delhi

इस दौरान आप नेता कुमार विश्वास ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुदकुशी की कोशिश कर रहे किसान को बचाने का पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया।

लोगों की मदद से ही उसे पेड़ से उतारा जा सका। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि कुमार विश्वास ने उस शख्स ने खुदकुशी न करने की अपील भी की थी।

उधर रैली को संबोधित करते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने साफ कहा है कि भूमि अधिग्रहण बिल अगर संसद के संयुक्त सत्र में पास भी हो गया तो उसे दिल्ली में लागू नहीं होने देंगे। रैली में जैसे ही मनीष सिसोदिया ने बोलने की कोशिश की वहां मौजूद गेस्ट टीचर्स ने उनकी हूटिंग शुरु कर दी।

केजरीवाल ने क्या कहा?

AAp rally at janat mantar in delhi

केजरीवाल ने जैसे ही अपने भाषण की शुरुआत की उन्होंने रैली में किसान की आत्म हत्या पर बोलते हुए कहा कि हम लगातार लोगों से यह अपील करते रहे कि उसे बचा लो लेकिन पुलिस ने उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया।

पुलिस हमारी बात नहीं मानती क्योंकि दिल्ली पुलिस हमारे नियंत्रण में नहीं है लेकिन क्या उनमें इंसानियत भी खतम हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि मैं और मनीष तुरंत ही अस्पताल जा रहे हैं। मेरा दिल द्रवित है और मैं अब ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।

अस्पताल जाने से पहले मैं कुछ बातें आप लोगों से कहना चाहता हूं। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले किसानों ने कहा कि वह मोदी को चुनना चाहते हैं क्योंकि मोदी जी किसानों की बात करते हैं।

लेकिन चुनाव के बाद वह किसानों के खिलाफ इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि किसानों का हितैषी बनने वाली सरकार ने ऐसा बिल ले कर आई है जो सुपर रिच लोगों के हित में है।

रैली से पहले लगे केजरीवाल के खिलाफ नारे

AAp rally at janat mantar in delhi

बता दें कि केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने के ‌बाद अस्‍थाई लोगों को स्‍थाई कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक इस मसले पर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

सरकार से असंतुष्ट गेस्ट ‌टीचर्स ने रैली के आयोजन से पहले केजरीवाल के खिलाफ नारे भी लगाए। इस बीच खबर यह भी है कि रैली को सफल बनाने के लिए आप सरकार ने अपने विधायकों भी टार्गेट दे रखे हैं।

प्रत्येक विधायक को एक निश्‍चित संख्या में समर्थकों को जमा करने का निर्देश है। रैली में पहुंचे कुछ लोगों ने भी यह दावा किया है कि विधायक के कहने पर ही रैली में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed