फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protests against Delhi Lieutenant Governor over death of mother and son in Ghazipur

LG साहब इस्तीफा दो: गाजीपुर में मां-बेटे की मौत पर राजनीति, दिल्ली उपराज्यपाल के खिलाफ 'AAP' का प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

बीते दिनों दिल्ली-यूपी बोर्डर पर नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत पर राजधानी में सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
AAP protests against Delhi Lieutenant Governor over death of mother and son in Ghazipur
आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

बीते दिनों मयूर विहार में डीडीए की लापरवाही के कारण मां और बेटे की मौत को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एलजी सचिवालय पर दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में पोस्टर नजर आए। जिस पर लिखा था कि एलजी साहब इस्तीफा दो। 

विज्ञापन


10 से 12 फीट गहरा था नाला
दिल्ली-यूपी की सीमा पर गाजीपुर में मां-बेटा प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गए। 31 जुलाई की रात तेज बारिश के दौरान सड़क और खुले नाले का पानी एकसमान हो गया था। तीन साल के बेटे को गोद में लेकर सड़क से गुजर रही तनुजा अचानक 10-12 फीट गहरे नाले में जा गिरी, लेकिन उसने आखिरी सांस तक जिगर के टुकड़े का साथ नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन


गाजीपुर थाने में मामला दर्ज
गाजीपुर थाना क्षेत्र के नाले में 22 वर्षीय तनुजा और उनके तीन साल के बेटे प्रियांशु की मौत के मामले में गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस के एएसआई रवि कुमार जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटे की मौत पर आप का एक्शन
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली भाजपा की डीडीए और प्रशासन की वजह से एक मां और बच्ची की मृत्यु हो गई। डीडीए यहां एक नाला का निर्माण करा रहा था। लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी डीडीए ने इस नाले को नहीं ढका और यह दुखद हादसा हो गया। डीडीए भाजपा के एलजी साहब के अंतर्गत आता है। इन्हीं एलजी साहब को जल बोर्ड समेत दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा लगाने का शौक है। लेकिन जो विभाग सीधे तौर पर एलजी के अंतर्गत आते हैं, उस पर इनका रत्ती भर ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed