{"_id":"58fb83df4f1c1ba35c8b502d","slug":"aap-news-social-media-campaign-as-jhadooman-for-mcd-polls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" MCD चुनाव: मफलरमैन के बाद में अब AAP 'झाडूमैन' के लिए मांग रही वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD चुनाव: मफलरमैन के बाद में अब AAP 'झाडूमैन' के लिए मांग रही वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
aap campaign
विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का मफलरमैन (अरविंद केजरीवाल) अब नगर निगम चुनाव में झाडूमैन बनकर लौटा है। आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने सोशल मीडिया पर फिर से झाडूमैन का अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मफलरमैन की सफलता को देखते हुए इस प्रयोग को दोबारा दोहराया जा रहा है। इसके जरिए आप के वालंटियर्स जनता का समर्थन जुटाना चाहते है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर झाडूमैन (अरविंद केजरीवाल) को लेकर अलग-अलग पोस्टर भी जारी किए गए है। जिसमें वह एक हाथ में झाडू पकड़े हुए तो दूसरे में झाडू पर उड़ते हुए केजरीवाल है। दूसरी ओर कमल निशान जिसके ऊपर मच्छर बना हुआ है।
विज्ञापन
झाड़ूवाला चाहिए या मच्छरवाला?
arvind kejriwal
लोगों से पूछा जा रहा है कि उन्हें झाडू वाला चाहिए या मच्छरवाला। इसी तरह एक दूसरे पोस्टर में वह एक हाथ में झाडू लिए हुए है दूसरे हाथ में भ्रष्टाचार वाले कीड़े को पकड़े हुए है।
दरअसल, पार्टी सोशल मीडिया पर यह समर्थन जुटाने का आखिरी अभियान छेड़ा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने अंत में मफलरमैन का अभियान चलाया था जिसका देश ही नहीं विदेश तक में मशहूर हुआ था।
उसका असर था कि उन्हें विधानसभा चुनाव में अपार सफलता मिली थी। अब उसी प्रयोग को दोहराकर पार्टी विधानसभा चुनाव वाली सफलता को यहां भी हासिल करना चाहती है।