फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MPs allege misuse of agencies against central govt during winter session of Parliament

'बंद हो जांच एजेंसियों का दुरुपयोग': निलंबन रद्द होते ही संसद पहुंचे राघव चड्ढा, केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 12:20 PM IST
सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघल चड्डा संसद पहुंचे और उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
AAP MPs allege misuse of agencies against central govt during winter session of Parliament
संसद परिसर में आप सांसदों का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा मंगलवार को संसद पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। संसद परिसर में महात्मा गांधी के स्टेच्यू के पास आप सांसदों ने प्रदर्शन किया। बीते सोमवार को पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का 115 दिनों बाद निलंबन रद्द हुआ। 

विज्ञापन


संसद परिसर में आप सांसद राघव चड्ढा के अलावा अन्य पार्टी के सांसद भी नजर आए। सभी के हाथों में तख्ती नजर आई। इन तख्तियों पर लिखा 'जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करो', 'मनीष सिसोदिया को रिहा करो', 'संजय सिंह को रिहा करो', 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो'। आम आदमी पार्टी सिर्फ संसद ही नहीं दिल्ली में भी शराब घोटाले को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सीएम केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए या नहीं इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान जारी है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का 115 दिनों के बाद सोमवार को संसद में एक प्रस्ताव लाकर उनका निलंबन रद्द कर दिया। निलंबन रद्द होने के बाद राघव चड्ढा संसद पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने आज संसद परिसर में महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू का जीवन हमें सिखाता है कि चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, सत्य की हमेशा जीत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने आगे कहा कि 11 अगस्त 2023 को मुझे संसद से निलंबित कर दिया गया था। अपना निलंबन रद्द कराने के लिए मुझे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेरा निलंबन समाप्त हुआ है। इसके लिए सांसद राघव चड्ढा ने सुप्रीम कोर्ट और देश की जनता का धन्यवाद किया है।


इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि दोबारा सदन में जाकर देश की आम जनता की आवाज उठाएंगे। बीते 115 दिनों तक संसद के अंदर जाकर देश की आम जनता की आवाज नहीं उठा सका, जनता के हक का सवाल सरकार से नहीं पूछ सका और देश की जनता सरकार से जो जवाब चाहती थी, वो जवाब नहीं ला सका। मुझे खुशी है कि 115 दिन बाद ही सही, मेरा निलंबन आज समाप्त हो गई है। निलंबन के दौरान देश के लोगों का आशीर्वाद और दुआएं मिलीं। लोगों ने मुझे फोन, ईमेल और संदेश भेजकर मुझे बहुत प्यार, आशीर्वाद दिया, मुझे डटे रहने, लड़ाई लड़ने और इन लोगों से मुकाबला करने की हिम्मत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed