फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MP Sanjay Singh tore a copy of the notice of Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena

Delhi: आप सांसद संजय सिंह ने एलजी के नोटिस की कॉपी फाड़ी, बोले- नहीं मांगेगे माफी

Thu, 08 Sep 2022 03:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 08 Sep 2022 03:13 AM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने उपराज्यपाल द्वारा आप नेताओं को भेजे गए लीगल नोटिस की कॉपी को फाड़ दिया और कहा कि वह माफी नहीं मांगेगे। इसी के साथ उन्होंने उपराज्यपाल पर करोड़ों-अरबों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh tore a copy of the notice of Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से आप नेताओं को भेजे गए कानूनी नोटिस पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को मीडिया के सामने उपराज्यपाल के कानूनी नोटिस की कॉपी फाड़ते हुए चेतावनी दी कि सच बोलने से उनको कोई नहीं रोक सकता। वह किसी से डरने वाले नहीं है। 

विज्ञापन


आप सांसद ने इस तरह के नोटिस को दस बार फाड़ने की बात कही। उधर, नोटिस फाड़ने के बाद भाजपा आप पर हमलावर रही। भाजपा का कहना है कि काॅपी फाड़ने से नोटिस खत्म नहीं होगा। आप नेताओं को जनता को जवाब देना पड़ेगा।
विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने बताया कि उपराज्यपाल ने मानहानि का नोटिस भेजा है। इसकी काॅपी दिखाते हुए वह तैश में आ गए और कैमरे के सामने नोटिस फाड़ दिया। बकौल संजय सिंह, वीके सक्सेना को कहना चाहता हूं कि देश का संविधान उनको सच बोलने का अधिकार देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सर्वोच्च सदन राज्य सभा का सदस्य होने के नाते सच बोलने का अधिकार है। किसी चोर व भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से रुकने और डरने वाला नहीं हूं।  इस तरह के नोटिस को 10 बार फाड़कर फेंक देने की बात भी उन्होंने की। साथ ही कहा कि अगर उपराज्यपाल सोचते है कि वह भ्रष्टाचार और लूट करेंगे और अपने भ्रष्ट कारनामों को नोटिसों के नीचे दबा देना संभव नहीं है। वीके सक्सेना के सभी घोटालों का वह खुलासा करेंगे।

उपराज्यपाल पर लगाए नए आरोप
संजय सिंह ने उपराज्यपाल पर भ्रष्टाचार का नया आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, खादी ग्रामोद्योग में चेयरमैन रहते वक्त वीके सक्सेना ने करीब घोस्ट कारीगरों के नाम पर किया करोड़ों का घोटाला किया है। उनका आरोप है कि उस वक्त वहां 4.55 लाख कारीगरों में से 1.93 लाख का ही खाता था। जबकि करीब 2.5 लाख कर्मियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बावजूद इसके हर महीने इनके नाम से पैसा दिया गया। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि कारीगरों को कोई भी भुगतान नगद नहीं किया जाए। संजय सिंह यही नहीं रूके।

उनका आरोप है कि मामला किसी सामान्य व्यक्ति के खिलाफ नहीं, केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त दिल्ली के एक भ्रष्ट उपराज्यपाल के खिलाफ है। यह भ्रष्टाचार उस वक्त किया जब वह खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष थे। खादी के अंदर लाखों की संख्या में कारीगर कपड़े बुनने सहित तमाम काम करते है। संजय सिंह ने इस मामले की सीबीआई और ईडी से जांच की मांग करते हुए उपराज्यपाल की गिरफ्तारी की बात कही।


उपराज्यपाल पर लगाए नए आरोप
आप सांसद संजय सिंह के नोटिस फाड़ने पर प्रदेश भाजपा ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप शराब घोटाले को लेकर बौखला गई है। अभी नोटिस फाड़ा गया है, वह दिन दूर नहीं कि पार्टी के नेता सड़क पर कुर्ता फाड़ने लगेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि नोटिस फाड़ने से जवाबदेही से बच नहीं सकते। कागज फाड़ने से गुनाह खत्म नहीं हो जाता। स्टिंग ऑपरेशन में सब-कुछ साफ हो गया है। मनोज तिवारी के मुताबिक, आप नेता कानून के दायरे में काम कर रही एजेंसी के खिलाफ भी झूठ बोल रहे है। ईडी और सीबीआई पर सवाल खड़े करना देश के कानून पर सवाल खड़े करना है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed