फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh came out of jail after six months of getting bail from Supreme Court

Sanjay Singh: जेल से बाहर आए संजय सिंह, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी जमानत; तिहाड़ के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Wed, 03 Apr 2024 08:19 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 08:19 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह छह महीने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को उन्हें जमानत दी थी और आज सुबह ही ट्रायल कोर्ट में जमानत की शर्तें तय हुई थी। 

विज्ञापन
Sanjay Singh came out of jail after six months of getting bail from Supreme Court
जेल से बाहर आए संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए हैं। उन्हें बुधवार देर शाम साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। इससे पहले काेर्ट का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा किया गया। इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए।
विज्ञापन

 

जेल से बाहर आते ही संजय सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल और मालाओं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखें। उन्होंने आक्रामक अंदाज में केंद्र सरकार हमला बोलते कहा कि यह संघर्ष करने का समय है। जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन जेल से छूटेंगे। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिंह को बीते साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। छह महीने जेल में बिताने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, यह समय जश्न मनाने का नहीं है। यह वक्त संघर्ष करने का है। हमारी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में रखा गया है। हमें पूरा भरोसा है कि इस जेल के ताले टूटेंगे और अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। वह जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गए। वहां वह उन्होंने सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। बता दें कि संजय सिंह को दो लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती का इंतजाम करने पर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में मंगलवार को जमानत मिली है।
 

सौरभ भारद्वाज बोले- हमारा संघर्ष जारी रहेगा
जेल से बाहर आने पर आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि संजय सिंह अभी जेल से बाहर आए हैं। यहां मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। संजय सिंह ने कहा है कि यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है। बल्कि संघर्ष करने का है। जब तक हमारे नेता बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक हम जश्न नहीं मनाएंगे और हम संघर्ष करते रहेंगे। 
 
आतिशी बोलीं- सच्चाई की जीत हुई
सांसद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। पिछले दो सालों से एजेंसी फर्जी शराब नीति मामले की जांच कर रहे है। ईडी ने कई छापे मारे। लेकिन अभी तक एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ है। उन्हें भ्रष्टाचार का पैसा नहीं मिला है।

Trending Videos

संजय सिंह के समर्थक खुश
सांसद संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। 

संजय सिंह की पत्नी बोलीं- अभी संघर्ष जारी
पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह के बाहर आने का हम जश्न नहीं मना रहे हैं। जमानत के लिए हम अदालत को धन्यवाद देते हैं। संभावना है कि संजय बुधवार को घर आ जाएंगे।

केजरीवाल-सिसोदिया के मामले में भी लाभ नहीं
संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद माना जा रहा था कि इसी मामले में जेल में बंद चल रहे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी इसका लाभ मिल सकता है। लेकिन अदालत ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि संजय सिंह को जमानत कोई नजीर नहीं बनेगी। यानी इसी आधार पर अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया की रिहाई की मांग नहीं की जा सकेगी। 

साथ ही, यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद भी इस केस की मेरिट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानी संंजय सिंह पर मामला चलता रहेगा और इस मामले में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसकी सुनवाई जारी रहेगी। 

संजय सिंह को इन शर्तों के साथ रिहाई
 सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सांसद व आप नेता संजय सिंह पर विशेष अदालत ने कई शर्तें लगाई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उन्हें निर्देश दिया कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और गवाहों को भी प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर जाने पर अपना लोकेशन जांच अधिकारी से साथ साझा करेंगे। उसके अलावा अपने कार्यक्रम की जानकारी भी देंगे। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने के बाद उनपर शर्त लगाने की जिम्मेवारी निचली अदालत पर छोड़ दी थी।

जमानत मिली, लेकिन बेदाग नहीं हुए: भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अमर उजाला से कहा कि संजय सिंह को जमानत दी गई है। इस पर आम आदमी पार्टी इस तरह से जश्न मना रही है कि जैसे उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया गया है। लेकिन अदालत ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी। यानी अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वे मानते हैं कि  शराब घोटाले में शामिल सभी आरोपियों को देर-सबेर सजा अवश्य मिलेगी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार ये अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा के इशारे पर उनके नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अब संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद वे अदालत पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि हमारे देश में अदालतें स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। और उनकी कार्यप्रणाली और उनके निर्णयों पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को अनर्गल-बेतुके आरोप नहीं लगाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed