Delhi: 'जनता को प्रधानमंत्री का राजमहल दिखाएं', PM आवास देखने पर अड़े संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज; धरने पर बैठे
दिल्ली में 'शीशमहल' मामले को लेकर सियासत गर्म है। आज आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास पहुंचे। सीएम आवास में अंदर जाने से पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद दोनों आप नेता पीएम आवास के लिए निकले। बीच रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक दिया। भाजपा के 'शीश महल' आरोपों के बाद कल, संजय सिंह ने भाजपा को मीडिया कर्मियों के साथ सीएम आवास पर जाने की चुनौती दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के एक दिन बाद मंगलवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब सत्ता संग्राम की सियासी जंग शुरू हो गई है। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कल चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस बीच दिल्ली में 'शीशमहल' मामले को लेकर सियासत गर्म है। जहां भाजपा इस मामले को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है वहीं आप नेता संजय सिंह ने भाजपा के नेताओं को खुली चुनौती दी।
दिल्ली सीएम आवास में जाने से पुलिस ने आप नेताओं को रोका
आप सांसद संजय सिंह ने 2700 करोड़ रुपये में बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीशान राजमहल को भाजपा को दिखाने की चुनौती दी। संजय सिंह ने भाजपा से मांग की है कि वह पीएम का राजमहल दिखाएं। संजय सिंह ने कहा था कि वे आज मीडिया के साथ पहले मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री का आवास देखने जाएंगे। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज दिल्ली सीएम आवास पहुंचे। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आप नेताओं को सीएम आवास में जाने से पुलिस ने रोक दिया। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप सांसद संजय सिंह की मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग लगा दी गई है और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज धरने पर बैठ गए।
#WATCH | Delhi Minister Saurabh Bharadwaj and AAP MP Sanjay Singh arrive at the CM's residence where a Police barricading has been put up and heavy security has been deployed.
— ANI (@ANI) January 8, 2025
Yesterday, Sanjay Singh challenged BJP to visit the CM's residence along with media personnel, amid… pic.twitter.com/n3LGIVUCN5
पीएम आवास में जाने से पुलिस ने रोका
सीएम आवास में अंदर जाने से रोके जाने के बाद आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज पीएम आवास के लिए निकले। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद पुलिस और आप नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों आप नेता प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें भाजपा की पुलिस रोक रही है। सवाल यह है कि वे क्यों नहीं चाहते कि जनता प्रधानमंत्री का आवास देखे। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा ने हमें रोककर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री आवास में 12-12 करोड़ की गाड़ियां, 5,000 सूट, 200 करोड़ के झूमर, लाखों के पेन और करोड़ों की कालीनें हैं।
VIDEO | Delhi: AAP MP Sanjay Singh (@SanjayAzadSln) and Delhi Minister Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) sit on dharna near the prime minister's official residence 7, Lok Kalyan Marg.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 8, 2025
“We are being stopped by BJP’s police. The question is why they don’t want the public to see… pic.twitter.com/2FnKZNIpcR
संजय सिंह का आरोप है कि पीएम मोदी के 2,700 करोड़ रुपये में बने राजमहल में 300 करोड़ की कालीन बिछी हुई है, 200 करोड़ का झूमर लगा है और वह 10-10 लाख के पेन, 6,700 जोड़ी जूते व 5,000 सूट का इस्तेमाल करते हैं। हम यह चाहते हैं कि दिल्ली और देश के लोगों को सच्चाई पता पता चले।
चलिए ढ़ूंढ़ा जाए, कहां है शराब बार, सोने का शौचालय: सौरभ भारद्वाज
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास सरकारी पैसे से बने हैं तो आज मीडिया के जरिए लोगों को दोनों भवनों के दर्शन करवा दिए जाएं। भाजपा का दावा था कि (दिल्ली के)मुख्यमंत्री आवास पर एक स्वीमिंग पूल है, शराब का बार बना हुआ है, सोने का शौचालय बना हुआ है तो चलिए ढ़ूंढ़ा जाए। केंद्र सरकार और भाजपा को तो खुश होना चाहिए कि हम अपनी पोल खुद खोलने जा रहे हैं। अब भाजपा क्यों घबरा रही है? शायद इसलिए घबरा रही है क्योंकि फिर उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिखाना पड़ जाएगा।'
उन्होंने कहा, 'पीएम और सीएम दोनों के आवास कोविड के समय में बनाए गए थे, दोनों आवास सरकारी आवास हैं न कि निजी। दोनों आवास करदाताओं के पैसे से बनाए गए हैं और इसलिए हमें लगता है कि भाजपा को पीएम आवास में मीडिया की मौजूदगी से कोई समस्या नहीं होगी।'
सीएम को तीन महीने में दूसरी बार आवास से निकाला : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि तीन महीने में दूसरी बार भाजपा ने आतिशी को फिर से मुख्यमंत्री आवास से निकाल दिया। भाजपा दिल्ली का चुनाव बुरी तरह से हार रही है। इस कारण बौखलाहट में भाजपा नेता इस तरह की गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। वहीं, आतिशी ने कहा कि उनको पहली बार घर से निकाला तो उन्होंने दिल्ली की सड़कें ठीक करवाईं, फ्लाईओवर बनवाए, अनेक नए स्कूल बनवाए, मोहल्ला क्लीनिक में रुके हुए टेस्ट-दवाएं शुरू करवाईं। इस बार महिलाओं को 2100 रुपये, बुजुर्गों को मुफ्त इलाज और पुजारियों-ग्रंथियों को 18 हजार रुपये की सम्मान राशि दिलवाई जाएगी।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को सीएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले पिछली रात को केंद्र सरकार ने उनको उनके सरकारी आवास से बाहर निकाल दिया। एक मुख्यमंत्री होने के नाते जो सीएम आवास उनको आबंटित है, भाजपा की केंद्र सरकार ने तीन महीने में दूसरी बार उससे निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके लिए बाकायदा उन्हें चिट्ठी भेजी गई है। सीएम आवास एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से छीन लिया।