फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLAs took charge in the war against Corona

कोरोना के खिलाफ जंग में आप विधायकों ने संभाला मोर्चा, सैनिटाइजेशन की भी जिम्मेदारी 

Sun, 19 Apr 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
AAP MLAs took charge in the war against Corona
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में अपने विधायकों को उतार दिया है। पार्टी ने विधायकों को अपने स्तर पर गरीबों के रहने व खाने का इंतजाम करने का निर्देश देने के साथ दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं से भी जोड़ा है। 

विज्ञापन


विधायक अपने इलाके में खाना व राशन बांटने के काम की निगरानी करने के साथ राशन कार्ड न होने पर आवेदन भी करवा रहे हैं। यही नहीं, अपने इलाकों में सैनिटाइजेशन करवाने की जिम्मेदारी भी विधायकों को दी गई है।
विज्ञापन


आप के एक पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विधायकों का अपना नेटवर्क है। कई बार वह सरकारी सिस्टम से भी तेजी से काम करता है। संकट के इस दौर में इसके सहारे हर गरीब तक राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कोशिश यही है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति न तो भूखा रहे और न ही बाहर रहने को मजबूर हो। इसके लिए उनको अपने स्तर पर इंतजाम करने के साथ सरकारी योजनाओं के दायरे में भी गरीबों को लाना है।

पार्टी विधायक ऐसे लोगों का आवेदन करने में मदद कर रहे हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वहीं, निर्माण मजदूरों, आटो, ई-रिक्शा समेत सार्वजनिक परिवहन सेवा देने वालों को भी सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद की जानकारी देने के साथ आवेदन आदि भरवाने में सहयोग भी किया जा रहा है।

इस वक्त जापानी मशीन से हो रहे सैनिटाइजेशन का जिम्मा भी विधायकों को है। विधायकों को मैदान में उतारकर पार्टी की कोशिश है कि सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाएं तेजी से जरूरतमंद लोगों तक पहुंच जाएं।


यह बेहद मुश्किल दौर है। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की हर तरह से मदद करें। यही सच्ची देशभक्ति है। यही इंसानियत है। यही ईश्वर की सच्ची पूजा है।
-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed