'आप' विधायक सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक के बाद एक अपने विधायकों की गिरफ्तारी का दंश झेल रही आम आदमी पार्टी के एक और विधायक सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमनाथ भारती पर एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप है।
यह घटना 9 सितंबर की है जब सोमनाथ भारती अपने कुछ समर्थकों के साथ एम्स की एक दीवार के कुछ हिस्से को गिराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एम्स के चीफ सिक्योरिटी गार्ड से पहले उनकी झड़प हुई।
ये मामला बाद में इतना बढ़ गया कि एम्स के सुरक्षाकर्मियों और भारती व उनके समर्थकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद एम्स के सुरक्षाकर्मियों की ओर से इस मामले में 9 सितंबर को हौजखास थाने में शिकायत की गई।
9 सितंबर का है मामला
शिकायत के बाद से ही पुलिस इस मामले में एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ ही कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही थी। बुधवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने इसी मामले में पूछताछ के लिए पहले हिरासत में लिया बाद में गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का पहले से ही विवादों से पुराना नाता रहा है। खिड़की एक्सटेंशन में महिलाओं के साथ बदसलूकी के आरोप के साथ ही उनपर अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा का भी आरोप लग चुका है।
बता दें कि कल ही आम आदमी पार्टी के एक अन्य विधायक अमानतुल्लाह खान को भी पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया है।