फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Prakash Jarwal sent on 14 days judicial custody by Delhi Court doctor suicide case

डॉक्टर सुसाइड केस : आम आदमी विधायक प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा 

Sun, 17 May 2020 07:33 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 17 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
AAP MLA Prakash Jarwal sent on 14 days judicial custody by Delhi Court doctor suicide case
आप विधायक प्रकाश जारवाल - फोटो : ANI

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जारवाल को डॉक्टर सुसाइड केस में 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में डॉक्टर ने इसके लिए आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल को दोषी बताया था।
विज्ञापन


नोट में लिखा था कि प्रकाश जरवाल और उसके साथियों ने उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर किया है। उधर, प्रकाश जरवाल और कपिल नागर के वकील ने कहा कि दोनों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले में नेबसराय थाने में विधायक और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
बीएएमएस डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें आप के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। 


डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जारवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर शाम तक विधायक के पिता व दो भाई संजय व अनिल से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed