फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Naresh Balyan was taken into custody by the police

Delhi: AAP विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर के साथ बातचीत का ऑडियो आया था सामने

Sat, 30 Nov 2024 10:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Nov 2024 10:41 PM IST
सार

आप विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई साल 2023 के जबरन वसूली मामले में की है। अपराध शाखा द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले भाजपा ने आप विधायक नरेश बालियान का एक ऑडियो क्लिप जारी किया था। जिसमें गैंगस्टर और बालियान के बीच बातचीत थी। इस ऑडियो को शेयर करते हुए नरेश बालियान पर भाजपा ने वसूली का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
AAP MLA Naresh Balyan was taken into custody by the police
AAP विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : facebook/Naresh Balyan

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर एक आप विधायक का एक ऑडियो क्लिप जारी किया। इस ऑडियो को शेयर करते हुए नरेश बालियान पर वसूली का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि नरेश बालियान का संबंध गैंगस्टर से है और वह वसूली गैंग चलाते हैं। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि कथित जबरन वसूली मामले में गैंगस्टर से बातचीत का यह मामला एक साल पुराना है। प्राथमिकी नंबर 191 वर्ष 2023 में अपराध शाखा में दर्ज हुई थी। इस मामले में विधायक को शनिवार को पूछताछ के लिए अपराध शाखा के कार्यालय बुलाया गया था। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहनेवाला कपिल सांगवान ऊर्फ नंदू एक कुख्यात गैंगस्टर है । बताया जा रहा है कि वह इस समय वह इन दिनों यूके में मौजूद है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ एक फोन कॉल को लेकर हुई है। अपराध शाखा ने आप विधायक से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है। कपिल सांगवान उर्फ नन्दू एक कुख्यात गैंगस्टर है और फिलहाल ये ब्रिटेन में मौजूद है। वहीं, नरेश बाल्यान दिल्ली में नजफगढ़ के रहने वाले हैं। कपिल सांगवान भी नजफगढ़ का रहने वाला है।

विज्ञापन

नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा आज नरेश बाल्यान को अरेस्ट कर लिया। जुलाई 2023 में खुद नरेश बाल्यान को धमकी मिली थी, जुलाई 23 में कई शिकायत उन्होंने की हैं। फिर अगस्त 2023 में एक टीवी चैनल ने फर्जी वीडियो चलाई। हाईकोर्ट ने ऑडियो पर रोक लगा दी थी, उसके बावजूद आज बीजेपी ने मीडिया में ऑडियो जारी की. बजाए उन्हें सुरक्षा देने बेबुनियाद आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं
कपिल सांगवान पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और वह हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड में मास्टरमाइंड भी है। बल्लू पहलवान मर्डर केस और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में नन्दू मास्टरमाइंड है। नन्दू करीब 5 साल से इंग्लैंड में मौजूद है। इसके पहले वह दिल्ली की जेल में बंद था। नीरज बवानिया, मंजित महल गैंग नन्दू का विरोधी गैंग हैं।

मैं फिरौती के लिए कॉल कर दूं
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंगस्टर कपिल सांगवान ने आप विधायक को फोन किया और कहा कि वह फिरौती के लिए उसको कॉल कर दूं.. अगर वह पैसे दिला दें तो। इस पर आप विधायक ने कहा कि हां कर दे, वह बात कर लेगा। शाखा के वरिष्ठ अधिकारी आप विधायक से देर रात पूछताछ कर रहे थे। आप विधायक को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है। आप का कहना है कि नरेश बालियान को गिरफ्तार करना भाजपा का चेहरा सामने ले आया है। पहले दिन से आम आदमी पार्टी कह रही है कि अमित शाह सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनके सिपाहियों को रोकना चाहते हैं। जिस कथित रिकॉर्डिंग को लेकर नरेश बालियान को हिरासत में लिया गया है उसपर कोर्ट का स्टे है। बौखलाहट में एक बार फिर भाजपा ने संविधान और न्याय पालिका को ताख पर रख दिया है। अरविंद केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की लोगों की सुरक्षा चाहते हैं, ना जाने क्यूं भाजपा दिल्ली के लोगों को सुरक्षित नहीं देखना चाहती है। नरेश बालियान को हिरासत में लेना भाजपा की हताशा को जाहिर करता है और ये साबित करता है कि भाजपा गैंगस्टर को पनाह देती है और बेकसूरों को जेल में डालती है।

कौन हैं नरेश बालियान
नरेश बालियान उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं। इससे पहले 2015 में भी उन्होंने इस सीट से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। आप के गठन के पहले से ही नरेश बालियान राजनीति में सक्रिय रहे हैं। इनका राजनीतिक सफर निगम की सियासत से शुरू हुआ। पहले यह कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। 2012 निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और नवादा वार्ड से जीत हासिल की। इसके बाद यह भाजपा मे शामिल हो गए। 2014 में बालियान आप में शामिल हो गए और उत्तम नगर से 2015 में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

केजरीवाल के सिपाहियों को परेशान कर रहे: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है, गैंगवार, गैंगरेप, दिल्ली में व्यापारियों से अवैध वसूली, हत्याएं इन घटनाओं का जिक्र किया है, तभी से भाजपा और केंद्र सरकार व खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आप व केजरीवाल के सिपाहियों को परेशान करने लगे हैं। आप के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इसी साजिश के तहत शनिवार आप विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला क्या है? जुलाई 2023 में एक गैंगस्टर कपिल सांगवान से नरेश बालियान को धमकी मिलती है। इसकी शिकायत बालियान ने दिल्ली पुलिस से तीन बार की। जबकि 2023 में उनको बदनाम करने की साजिश रचते हुए मीडिया में एक ऑडियो क्लिप चलवाई गई। इस फर्जी ऑडियो पर हाई कोर्ट के आर्डर को न मानते हुए भाजपा ने फिर वही ऑडियो क्लिप मीडिया में जारी किया। इसी के आधार पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय सिंह ने कहा कि आप संघर्ष करने वालों की पार्टी है। हम ऐसी घुड़कियों से नहीं डरने वाले हैं। भाजपा को जो करना है, करे। आप और केजरीवाल दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा बार-बार उठाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed