फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP MLA Mohinder Goyal and employee interrogated for several hours

Delhi: आप विधायक मोहिंदर गोयल और कर्मचारी से कई घंटे पूछताछ, बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनवाने का मामला

Tue, 14 Jan 2025 05:22 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jan 2025 05:22 AM IST
सार

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यता की जांच की जा रही है। ये देखा जा रहा है कि कागजात पर हस्ताक्षर व मुहर उनकी है या फिर गिरोह के आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाई है।

विज्ञापन
AAP MLA Mohinder Goyal and employee interrogated for several hours
विधायक मोहिंदर गोयल - फोटो : X/@MohinderAAP

विस्तार

दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों के लिए भारत के वैध फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के पर्दाफाश मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल व उनके कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी रोहित कालरा से सोमवार को कई घंटे पूछताछ की।

विज्ञापन


दोनों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दक्षिण जिला पुलिस ने इस मामले में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूएआईडीआई) से एक बार फिर जानकारी मांगी है। पुलिस को गिरोह के आरोपी अफरोज के लैपटॉप से विधायक के हस्ताक्षर व मुहर लगे 26 से ज्यादा कागजात मिले हैं।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का आरोपी अफरोज रोहिणी में कर्नाटक बैंक स्थित आधार केंद्र में आधार कार्ड बनाने की नौकरी अनुबंध पर कर रहा था। ये 4000 रुपये लेकर एक फर्जी आधार कार्ड बनाता था। अधिकारी ने बताया कि जब दक्षिण जिले के एएटीएस ने जांच के दौरान अफरोज के लैपटॉप को खंगाला, तो काफी फर्जी कागजात मिले। इन कागजात पर विधायक महेंद्र गोयल के हस्ताक्षर व मुहर लगी हुई है। इस कारण आप विधायक व उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी रोहित कालरा को साकेत के पुष्प विहार स्थित एएटीएस के कार्यालय में सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। 50 से ज्यादा सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विधायक के हस्ताक्षर व मुहर लगे जो कागजात मिले हैं, उनमें कुछ बांग्लादेशियों के बताए जा रहे हैं।

सत्यता की जांच की जा रही
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यता की जांच की जा रही है। ये देखा जा रहा है कि कागजात पर हस्ताक्षर व मुहर उनकी है या फिर गिरोह के आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाई है। पुलिस आरोपी अफरोज के लैपटॉप व कागजात को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है।

आधार कार्ड को अपडेट कराने वाले कागजात मिले
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अफरोज के लैपटॉप से आधार कार्ड को अपडेट कराने वाले कागजात मिले हैं। गिरोह बांग्लादेशियों के 18 वर्ष से कम उम्र के आधार कार्ड बनाता था।   इस तरह के आधार कार्ड बनाने के दिल्ली में चार केंद्र हैं। कुछ समय बाद इन आधार कार्ड को अपडेट कराने के नाम पर बड़ी उम्र का बना लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed