फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP mla devendra sehrawat father alleges him for black magic and says he is mentally unstable

''आप'' MLA देवेंद्र सहरावत के पिता बोले- मेरा बेटा दिमागी रूप से बीमार

Wed, 07 Sep 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
AAP mla devendra sehrawat father alleges him for black magic and says he is mentally unstable
devendra sehrawat and his father - फोटो : abp news

आपको याद होगा कुछ दिनों पहले आप के विधायक ‌देवेंद्र सहरावत ने पंजाब में पार्टी के नेताओं द्वारा टिकट के बदले महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया था। आज इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


दूसरों पर आरोप लगाने वाले देवेंद्र सहरावत पर खुद उनके पिता ने बड़ा आरोप लगाया है। देवेंद्र के पिता रामप्रकाश सहरावत ने कहा है कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन सही नहीं है।
विज्ञापन


देवेंद्र सहरावत पर यह भी आरोप है कि वो काला जादू और तंत्र मंत्र में भी शामिल हैं। देवेंद्र ने अपने पिता को कई बार लोगों के सामने मारने की कोशिश की जिसकी शिकायत उन्होंने अरविंद केजरीवाल से भी चिट्ठी लिखकर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर में सीखा काला जादू

AAP mla devendra sehrawat father alleges him for black magic and says he is mentally unstable
devendra sehrawat

देवेंद्र सहरावत के पिता रामप्रकाश ने 8 फरवरी को उनके बर्ताव की शिकायत करते हुए केजरीवाल को चिट्ठी भेजी थी। चिट्ठी में कई आरोपों के साथ ही देवेंद्र के पिता ने उनपर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।

पीटीआई के मुताबिक चिट्ठी में रामप्रकाश ने लिखा था, 'सेना में काम करते हुए देवेंद्र सहरावत 2005 में कोई कोर्स करने जबलपुर गए थे। वहां उन्होंने काले जादू की ट्रेनिंग ली थी।'

'काला जादू सीखते समय देवेंद्र सहरावत नर्वस ब्रेकडाउन के शिकार हो गए थे। उन्होंने अपने दो बेटों को भेजकर देवेंद्र सहरावत को एयर एंबुलेंस से दिल्ली बुलाया था। दिल्ली के विमहांस अस्पताल में देवेंद्र का इलाज चला था।'

प‌िता बोले बेटे से संबंध अच्छे नहीं हैं

AAP mla devendra sehrawat father alleges him for black magic and says he is mentally unstable
devendra sehrawat

एक टीवी चैनल से बातचीत में देवेंद्र के पिता ने जबलपुर का की बात तो कही लेकिन काले जादू की बात अपनी जुबान से नहीं कही। देवेंद्र सहरावत ने इस पर कहा है कि वो अपने पिता से अलग रहते हैं।

पिता का दावा है कि देवेंद्र के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। प्रापर्टी को लेकर विवाद में देवेंद्र सहरावत ने उन्हें मारने की धमकी दी। आगे भी देवेंद्र सहरावत से उन्हें खतरा है। इसलिए उन्होंने 8 फरवरी को केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी।

देवेंद्र सहरावत आजकल अपनी पार्टी आप के भी निशाने पर हैं। क्योंकि उन्होंने पंजाब में टिकट के बदले महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया है। देवेंद्र अभी भी आरोपों पर कायम हैं। देविंदर सहरावत भी केजरीवाल के चुने हुए आम आदमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed