फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP mla amanatullah khan warns if any mosque damage due to central vista project then it will not be tolerated

आप विधायक: सेंट्रल विस्टा परियोजना के चलते किसी भी मस्जिद को नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Fri, 04 Jun 2021 09:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 04 Jun 2021 09:44 AM IST
सार

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आश्वासन मांगा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना की वजह से किसी भी मस्जिद को कोई नुकसान न हो।

विज्ञापन
AAP mla amanatullah khan warns if any mosque damage due to central vista project then it will not be tolerated
amanatullah khan

विस्तार

केंद्र सरकार जब से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण का प्रस्ताव लाई है तब से ही यह परियोजना पर्यावरणविदों से लेकर इतिहासकारों व समाज के अलग-अलग वर्गों के बुद्धिजीवियों के निशाने पर रही है। अब इसे लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक अमानतुल्ला खान का एक बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से केंद्र सरकार को एक तरह से चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आश्वासन मांगा कि सेंट्रल विस्टा परियोजना की वजह से किसी भी मस्जिद को कोई नुकसान न हो। ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक खान ने पत्र में कहा कि सोशल मीडिया पर चिंताएं व्यक्ति की जा रही हैं कि परियोजना के चलते कुछ मस्जिदों को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'सेंट्रल विस्टा परियोजना की वजह से मानसिंह रोड पर जाब्ता गंज मस्जिद, उपराष्ट्रपति आवास की मस्जिद और कृषि भवन की मस्जिद को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इस संदर्भ में हम प्रधानमंत्री कार्यालय और हरदीप सिंह जी से चर्चा करेंगे। किसी भी हालत में इन मस्जिदों को नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed