फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla alka lamba requests cm kejriwal to regulate odd even formula in delhi

आप विधायक ने CM केजरीवाल से की ऑड-ईवन लागू करने की अपील

Sat, 21 Oct 2017 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
aap mla alka lamba requests cm kejriwal to regulate odd even formula in delhi
- फोटो : अनिल कुमार

दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा बेहद नाजुक स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार दिनभर दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चादर में लिपटा रहा।

विज्ञापन


ऐसी हालत में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुजारिश की है कि दिल्ली की हवा को बेहतर करने के लिए ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया जाए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ट्विटर पर अलका लांबा ने खुद को दिल्ली की एक पीड़ित निवासी बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। इसको बेहतर करने के लिए सरकार को ऑड ईवन का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी 2 अक्तूबर को कह चुके हैं कि सरकार प्रदूषण को लेकर गंभीर है। हवा की बेहतरी के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो सरकार ऑड-ईवन फॉर्मूले को दोबारा लागू कर सकती है।

दूसरी तरफ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने भी कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने एनटीपीसी का प्लांट बंद करा दिया है। इसके अलावा डीजल से चलने वाले जनरेटर पर भी 15 मार्च तक रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed