फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap minister kailash gehlot brother delhi flat and haryana land seized by enforcement directorate

केजरीवाल सरकार में मंत्री के भाई की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली वाला फ्लैट और हरियाणा की जमीन जब्त

Tue, 07 May 2019 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 May 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
aap minister kailash gehlot brother delhi flat and haryana land seized by enforcement directorate
कैलाश गहलोत

प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा और हवाला से जुड़े मामले में दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत के भाई हरीश गहलोत के दिल्ली में वसंत कुंज स्थित एक फ्लैट और हरियाणा स्थित लगभग 1.48 करोड़ रुपये की कीमत वाली एक जमीन को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


निदेशालय ने कहा कि उसने विदेश में कथित अवैध संपत्तियों के मामले में फ्लैट और हरियाणा के एक गांव स्थित एक जमीन को जब्त करने के लिए फेमा की धारा 37ए के तहत आदेश प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा, ‘‘आयकर विभाग से मिली इस सूचना के आधार पर विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच शुरू की गई थी कि हरीश गहलोत द्वारा सितंबर 2018 में दुबई में दो फ्लैटों की खरीद के वास्ते अग्रिम भुगतान के लिए दिल्ली के एक हवाला डीलर के माध्यम से एक करोड़ रुपये भारत से दुबई भेजे गए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप विधायक एवं दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के परिवार और सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग ने पिछले साल अक्टूबर में छापे मारे थे। उनके भाई हरीश गहलोत की संपत्तियों की जांच भी की गई थी।

आयकर विभाग ने दो कंपनियों-ब्रिस्क इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा कॉरपोरेट इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ कर चोरी से संबंधित जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी जिनका कथित तौर पर स्वामित्व और परिचालन नियंत्रण कैलाश गहलोत के परिवार के सदस्यों के पास है।

कैलाश गहलोत ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था और आप ने कार्रवाई को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया था। ईडी ने कहा कि उसकी जांच में खुलासा हुआ कि सितंबर 2018 में हरीश गहलोत ने अपने छोटे पुत्र नीतेश गहलोत को एक करोड़ रुपये की नकदी दी थी जो प्रवासी भारतीय हैं और दुबई में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह धन कथित तौर पर हवाला चैनल के जरिए दुबई भेजने के लिए दिया गया था।

एजेंसी ने कहा, ‘‘नीतेश गहलोत ने अपने संपर्कों के जरिए दिल्ली के हवाला डीलर इंदरपाल वधावन से संपर्क किया। वधावन ने चार लाख रुपये कमीशन के तौर पर अपने पास रख लिए और 96 लाख रुपये के बराबर दिरहम दुबई पहुंचाए। यह राशि नीतेश गहलोत के मित्र ने हासिल की और इसे नीतेश के दुबई बैंक एकाउंट में जमा कराया।’’ 

ईडी ने कहा कि इस राशि में से नीतेश ने अपने तथा अपने पिता हरीश गहलोत, अपनी मां और बड़े भाई के नाम पर दो फ्लैटों की बुकिंग के लिए दुबई के डेवलपरों को भुगतान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed