फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP minister Atishi said that CM Arvind Kejriwal insulin stopped in custody sugar level reached 300

'केजरीवाल को मारने की साजिश': जेल में मीठा खाने के दावे पर आतिशी का बयान- कस्टडी में रोकी गई CM की दवाई

Thu, 18 Apr 2024 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

वह रोजाना 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। वह बीते 30 साल से शुगर के मरीज हैं। लेकिन कस्टडी में जेल प्रशासन ने उन्हें इंसुलिन नहीं लेने दे रहा है। उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
AAP minister Atishi said that CM Arvind Kejriwal insulin stopped in custody sugar level reached 300
मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहार को लेकर कोर्ट में झूठ बोला है कि वह चीनी वाली चाय पी रहे हैं और आम व मिठाई खा रहे हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। केजरीवाल कृत्रिम स्वीटनर ले रहे हैं।

विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल केले खा रहे हैं। कोई भी डॉक्टर आपको बता देगा कि डायबिटीज के रोगियों को केला या कोई टॉफी या चॉकलेट अपने पास रखने के लिए कहा जाता है, क्योंकि शुगर के स्तर में गिरावट जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने कहा कि केजरीवाल आलू पूड़ी खा रहे हैं। इतना झूठ बोलने के लिए ईडी को भगवान से डरना चाहिए। उन्होंने सिर्फ नवरात्रि के पहले दिन ही पूड़ी खाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विंग ईडी के जरिये केजरीवाल की सेहत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वे केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना देने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक बार जब घर का खाना बंद हो जाएगा तो यह पता नहीं चलेगा कि केजरीवाल को जेल में क्या खिलाया जा रहा है और कब। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल का शुगर लेवल 300 से अधिक है, लेकिन तिहाड़ जेल अधिकारियों ने उन्हें इंसुलिन देने से इन्कार कर दिया है। केजरीवाल के घर में बने खाने की आपूर्ति बंद कर उन्हें मारने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed