फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

शांतिभूषण बोले, केजरीवाल से कम नहीं हैं किरण

Thu, 22 Jan 2015 03:53 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

आम आदमी पार्टी के संरक्षक सदस्य शांतिभूषण ने दिल्ली में भाजपा की सीएम पद प्रत्याशी किरण बेदी की जमकर तारीफ की है। बेदी की तारीफ करते हुए शांतिभूषण ने कहा कि वह केजरीवाल से किसी भी मामले में कम नहीं हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी दैनिक इकोनॉमिक टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में शांतिभूषण ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बेदी को दिल्ली के सीएम पद का उम्मीदवार बनाना भारतीय जनता पार्टी का मास्टर स्ट्रोक है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि किरण बेदी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के लिए उतना ही बेहतर विकल्प हैं जितना कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत सही समय पर सही कदम उठाया है। बेदी भी समय-समय पर केजरीवाल की तरह आवाज उठाती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेदी की तारीफ नहीं है भाजपा की तारीफ'

AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

शांतिभूषण ने बेदी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बनती हैं तो दिल्ली को बहुत ही सच्ची और ईमानदार सरकार मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर बेदी जीत कर सरकार बनाती हैं तो दिल्लीवासियों को काफी खुशी होगी।

बेदी की तारीफ के साथ ही भूषण ने साफ कर दिया कि किरण की तारीफ का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है क‌ि वह भाजपा की तारीफ कर रहे हैं।

भूषण ने बीजेपी के लिए अपने विचार स्पष्ट करते हुए कहा कि बीजेपी का एजेंडा सांप्रदायिक है। इसिलिए वे उनके खिलाफ हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह बेदी को अच्छे से जानते हैं और वह एक सेक्युलर और ईमानदार महिला हैं।

सबसे सुर‌क्षित सीट से लड़ रही हैं ‌किरण बेदी

AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

गौरतलब है कि जब से बीजेपी ने किरण बेदी को सीएम पद के उम्मीदवार के लिए दिल्ली में उतारा है तब से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने अपनी सबसे सुरक्षित कही जाने वाली सीट कृष्णानगर से बेदी को मैदान में उतारा है।

बता दें कि जब से कृष्णानगर विधानसभा सीट बनी है, तभी से यह बीजेपी के पास है। 1993 में यह सीट बनी थी और तब से लेकर अब तक लगातार डॉ. हर्षवर्धन यहां के विधायक रहे हैं।

कृष्णानगर से किरण बेदी के खिलाफ आप के एस.बग्गा चुनाव में खड़े हैं। बग्गा पेशे से वकील हैं। पिछले 40 साल से बग्गा कांग्रेस में थे पर पिछले साल पहली बार वो चुनाव मैदान में उतरे। वहीं कांग्रेस के बंसीलाल कृष्णानगर से चुनाव लड़ रहे हैं। बंसीलाल कृष्णानगर से निर्दलीय पार्षद हैं।

'हमारे सीएम उम्मीदवार के बारे में सब अच्छी बाते कर रहे हैं'

AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

शांतिभूषण के बेदी की तारीफ किए जाने के बाद से दिल्ली की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। भूषण द्वारा बेदी की गई इस तारीफ के बाद केजरीवाल ने कहा है कि इस देश में सब अपना मत देने के लिए स्वतंत्र हैं।

केजरीवाल ने आगे कहा कि शांति जी ने लोकपाल में शिकायतें भेजी थीं, हमने देखीं, अगर उनके पास और भी शिकायतें हैं तो वो भेज सकते हैं। भूषण के इस बयान पर जब एक पत्रकार ने केजरीवाल से पूछा कि चुनाव के वक्त में क्या पार्टी के लिए नुकसान नहीं है ऐसा बयान? तो इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि ये तो उनको सोचना चाहिए, मैं क्या बताऊं?

वहीं बीजेपी के अनिल बुलानी ने कहा कि हर क्षेत्र के लोग हमारे सीएम कैंडिडेट के बारे में अच्छी बातें कर रहे हैं, हम सबके बहुत आभारी हैं। मनोज तिवारी ने भूषण के कमेंट के बारे में कहा कि आप का हिस्सा होते हुए भी किरण बेदी की तारीफ करना केवल यही दर्शाता है कि बीजेपी की विचार-प्रक्रिया कितनी सुदृढ़ है।

'बच्चों की लड़ाई में न पड़ें शां‌ति जी'

AAP member shanti bhushan praises bedi, says will give honest government as kejriwal.

आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने शांतिभूषण द्वारा की गई बेदी की तारीफ को लेकर कहा है कि शांतिभूषण जी हमारे बुजुर्ग हैं, हमारे पिता-तुल्य हैं। बुजुर्गों का फर्ज है कि बच्चों के झगड़ों में ना पड़ें।

योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि शांति जी कैसे बेदी के उस पार्टी में जाने से सहमत हो सकते हैं, जिसे वो खुद आज भी एक सांप्रदायिक पार्टी मानते हैं।

वहीं कुमार विश्वास ने बेदी के बीजेपी में जाने को अवसरवादिता का विशुद्ध उदाहरण बताया है। वहीं जब किरण बेदी से शांतिभूषण की तारीफ के बारे में पूछा गया तो बेदी ने उन्हें बहुत धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed