फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders reached to meet EC regarding election campaign song ban

Delhi: इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग बैन होने को लेकर EC से मिलने पहुंचे आप नेता; प्रचार से रोके जाने का लगाया आरोप

Tue, 30 Apr 2024 06:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Apr 2024 06:08 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आप नेताओं पर गलत मुकदमे किए।

विज्ञापन
AAP leaders reached to meet EC regarding election campaign song ban
चुनाव आयुक्त के कार्यालय पर पहुंचे आप नेता - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बनाया गया कैंपेन सॉन्ग बैन होने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए आयोग के कार्यालय पहुंच गए हैं। पार्टी ने ‘जेल का जबाव वोट से देंगे’ गाना तैयार किया था। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने आप नेताओं पर गलत मुकदमे किए। लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। ऐसा केवल उन्हें प्रचार करने से रोकने के लिए किया गया है। भाजपा के कहने पर ही चुनाव आयोग विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोक रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले आतिशी ने कहा था कि चुनाव आयोग ने एक पत्र के माध्यम से आप के सॉन्ग पर रोक लगा दी है। ये भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब किसी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर आयोग ने रोक लगा दी होगी। आयोग भाजपा की तरफ ध्यान नहीं देता। आरोप लगाया है कि भाजपा ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालती है तो चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं होती है। पार्टी के सॉन्ग में कही पर भी भाजपा का नाम नहीं है, लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि इसमें सरकार के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed