फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leaders observed mass fast at Jantar Mantar in Delhi MP Sanjay Singh

संजय सिंह ने जंतर-मंतर से भरी हुंकार: बोले- साजिश है केजरीवाल की गिरफ्तारी, देश को लूटने की फिराक में भाजपा

Sun, 07 Apr 2024 04:34 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Apr 2024 04:34 PM IST
सार

आप नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी एक दिन का सामूहिक उपवास कर रहे हैं। सामूहिक उपवास के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
AAP leaders observed mass fast at Jantar Mantar in Delhi MP Sanjay Singh
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता देश भर में सामूहिक उपवास कर रहे हैं। आप नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी एक दिन का सामूहिक उपवास कर रहे हैं। सामूहिक उपवास के दौरान आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को गहरी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। अगर एक होम गार्ड और सिविल डिफेंस वालंटियर को पढ़ने के लिए दे दिया जाए तो वो भी तीन घंटे में बता देंगे कि फर्जी मुकदमा है। संजय सिंह ने कहा, 'मैं गहरी साजिश इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि सीबीआई और ईडी ने 456 गवाह बनाए हैं और 50 हजार पन्नों की चार्जशीट में चार बार अरविंद केजरीवाल का नाम लिया।'

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा, जंतर-मंतर की ऐतिहासिक धरती से मैं कहना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल इमानदार थे, इमानदार हैं और इमानदार रहेंगे। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री रहेंगे।' उन्होंने कहा कि शराब घोटाला भारतीय जनता पार्टी ने किया है। राज्यपाल वीके सक्सेना को घेरते हुए संजय सिंह ने कहा कि अगर उन्हें अपने पद की जरा सी नैतिकता है। अगर संविधान में जरा सा भी भरोसा है तो आज ही चिठ्ठी लिखकर ईडी, आईटी और सीबीआई की जांच कराएं। कहा कि भाजपा के नेताओं की कॉलर पकड़कर जेल भेजो। भाजपा के पास 55 करोड़ की मनी ट्रेल मिली है। हम सब को मिलकर इसकी जांच की मांग देश की सरकार, उपराज्यपाल और राष्ट्रपति से करनी चाहिए।
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का तो काम हो गया है, चोरी भी और सीनाजोरी भी। पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ माफ कर दिया। नोटबंदी का घोटाला किया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को छिपा दिया, जिसने एक एक भ्रष्टाचारी को चुन-चुनकर, माला पहनाकर अपने साथ मिला लिया वो भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलती है। मोदी जी की गारंटी है, उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ेंगे। सबको चुन चुन कर भाजपा में शामिल करेंगे। 

संजय सिंह ने कहा अमित शाह तीन महीने जेल में और दो साल गुजरात से बाहर रहे। पांच साल तक मुकदमा चला, जब उनकी सरकार बनी तब बरी हुए। भाजपा वाले नैतिकता के आधार पर  

सीएम अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांग रहे हैं। फिर भगवंत मान का इस्तीफा मांगेंगे और पूरा विपक्ष खत्म करके पूरे देश में बेइमानी करेंगे। पूरे देश को लूटेंगे। हम इन्हें दिल्ली लूटने नहीं देंगे। 15 साल एमएसडी को लूटा, वहां से जनता ने निकालकर कूड़ेदान में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed