फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP leader took off his T shirt and showed black flags during CM road show

Video: सीएम के काफिले की ओर अचानक टी-शर्ट उतारकर दौड़ा आप नेता... तुरंत हरकत में आई पुलिस, हिरासत में लिया

Sun, 23 Feb 2025 04:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Feb 2025 04:22 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर अलर्ट सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी सुदेश राणा आम आदमी पार्टी का नेता है। 

विज्ञापन
AAP leader took off his T shirt and showed black flags during CM road show
पुलिस ने हिरासत में लिया आप नेता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रोड शो में शर्ट उतारकर आम आदमी पार्टी का नेता सुदेश राणा घुस गया। सुदेश ने सुरक्षा घेरे को चकमा दिया और रोड शो के वाहन के सामने जाकर जेब से काला झंडा निकाल लहराने लगा। तभी सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। सुदेश की पत्नी वार्ड नंबर 8 से पार्षद का चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन



इससे पहले मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बल्लभगढ़ एरिया में एक व्यक्ति का मोबाइल भी सीएम के वाहन पर आकर लगा। पुलिस ने मोबाइल फेंकने वाले को पकड़ा, तब पता चला कि अति उत्साह में उसने हाथ से फूल फेंकने के साथ ही गलती से मोबाइल फेंक दिया। लेकिन गनीमत रही कि ये मोबाइल सीएम या वाहन में मौजूद अन्य किसी को नहीं लगा। पुलिस ने जांच के बाद भाजपा कार्यकर्ता का मोबाइल वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में एनआईटी विधानसभा एरिया में सीएम के रोड शो के दौरान सारन थाना के इलाके में एक व्यक्ति शर्ट उतारकर मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में घुस गया और काला झंडा दिखाने लगा। रोड शो पास आने तक ये व्यक्ति सड़क किनारे आराम से खड़ा रहा। फिर अचानक से टी-शर्ट उतारकर ये सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर वाहन के आगे आकर जेब से काला कपड़ा निकालने दिखाने लगा। तभी जवानों ने इसे काबू कर साइड किया।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर अलर्ट सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। आरोपी सुदेश राणा आम आदमी पार्टी का नेता है। उसकी पत्नी प्रोमिला राणा वार्ड नंबर 8 से पार्षद उम्मीदवार हैं। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed