फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aap leader sanjay singh attacks on yogi

भाजपा के मित्रों ने आम आदमी के पैसों को लूटा, उद्योगपतियों के पोस्टर भी लगवाए सरकार : संजय सिंह

Sat, 14 Mar 2020 08:49 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Mar 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
aap leader sanjay singh attacks on yogi
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मित्रों ने ही आम आदमी के पैसों को लूटा है। पीएनबी, पीएमसी और एस बैंक ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के सारे बैंक बंद होने वाले हैं। चंद पूंजीपतियों ने बैंकों से साढ़े दस लाख करोड़ का कर्जा लिया है। इन्हीं पूंजीपतियों ने बैंको को कर्जा वापस न लौटाकर भारतीय जनता पार्टी को करोड़ों का चंदा दिया है। भाजपा और ऐसे डिफाल्टर पूंजीपतियों की आपस में सांठ-गांठ है। वह शनिवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

संजय सिंह ने कहा कि एक लाख पच्चीस हजार करोड़ का कर्जा अंबानी ग्रुप, एक लाख तीन हजार करोड़ का कर्जा एस्सार ग्रुप, एक लाख एक हजार करोड़ का कर्जा वेदांता ग्रुप, 96 हजार करोड़ का कर्जा अडानी ग्रुप पर  है। इस प्रकार भाजपा के मित्रों ने दस लाख पचास हजार करोड़ का कर्जा बैंकों से ले रखा है। आम आदमी का पैसा लूटने वाली भाजपा और उसके डिफाल्टर मित्रों के खिलाफ आप ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष छेड़ रखा है। 
विज्ञापन


हमने सदन में मांग की है कि जिनके ऊपर 50 करोड़ से ज्यादा का कर्जा हो उनका सरकार पासपोर्ट जब्त करे और हिंदुस्तान से बाहर जाने की इजाजत न दे। लेकिन सरकार ने इस पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने इस मौके पर दो पोस्टर भी जारी किए। दिल्ली दंगो पर उन्होंने कहा कि 22-23 दिन हो गए लेकिन गृहमंत्री को लोगों केबीच जाने की फुर्सत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एनपीआर के खिलाफ  प्रस्ताव पास किया गया है। एनपीआर एनआरसी को लागू करने की दिशा में पहला कदम है। एनआरसी लागू होने से मुस्लिमों से ज्यादा हिंदुओं को नुकसान होगा। संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और बलात्कार रोकने में विफल रही है। अपने बलात्कारी मित्रों चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को बचाने का काम करती रही है। 

प्रदेश में आंदोलनकारियों के पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। यदि सरकार में हिम्मत है तो साढ़े दस लाख करोड़ रूपये की लूट करने वाले भाजपाई मित्रों के पोस्टर लगवाएं जाएं। अगर योगी उन लोगों के पोस्टर लगवाने के लिए भी अध्यादेश में व्यवस्था करें, जिन्होंने 10.50 लाख करोड़ बैंकों से लूटा है तो हम उनके साथ हैं। संजय सिंह ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट से ऊपर जाकर कानून बना रही है। यह तानाशाही का रवैया है।

23 मार्च से जनसंवाद कार्यक्रम

संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के लिए स्टॉल लगाकर, वेबसाइट, मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक पांच लाख नए सदस्य बन चुकें हैं। जिलेवार डाटा 23 मार्च को जारी किया जाएगा। इसी दिन से ही 23 जून तक तीन महीने पूरे प्रदेश में जनसंवाद कार्यक्रम चलेगा। प्रदेश के 1.07 लाख गांवों और 12 हजार शहरी वार्डों में यह अभियान चलेगा।

इस दौरान योगी सरकार की खामियां, कानून-व्यवस्था की दुर्दशा, शिक्षा की बदहाली को उजागर किया जाएगा। साथ ही दिल्ली का विकास मॉडल भी जनता को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे नदीम अशरफ जायसी ने आप की सदस्यता ली है। उन्हें उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, महेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed