{"_id":"5940beda8664196d5d8b48be","slug":"aap-leader-kumar-vishwas-says-i-work-for-party-and-not-a-relative-of-anybody","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पार्टी के लिए काम करता हूं, किसी का रिश्तेदार नहीं- कुमार विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं पार्टी के लिए काम करता हूं, किसी का रिश्तेदार नहीं- कुमार विश्वास
amarujala.com- Presented by : अनंत पालीवाल
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से जुड़े कवि और नेता कुमार विश्वास ने साफ किया कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं और किसी से रिश्तेदारी निभाने नहीं आए हैं। न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए विश्वास ने कहा कि जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है वो पार्टी के कॉमन कॉज के लिए काम कर रहा है। विश्वास ने कहा कि वो केजरीवाल के छोटे भाई नहीं है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अप्रैल के अंत में कुमार विश्वास के पार्टी छोड़ने की अटकलों को विराम देने के लिए उनको छोटे भाई कहकर ट्वीट भी किया था। इसको बाद में विश्वास ने भी अपने अकाउंट से रि-ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विश्वास ने चैनल से कहा कि वो फिलहाल वो राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसकी जिम्मेदारी पार्टी ने उनको सौंपी है। गौरतलब है कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा से किया किनारा
विश्वास ने आप से निकाले गए दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा का साथ देने पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा उनसे किसी प्रकार का कोई नाता नहीं है, जो भी उन्होंने कहा कि वो काफी शर्मनाक है। हालांकि दिल्ली में आप नेताओं के बीच चर्चा है कि विश्वास पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। दिल्ली में आप नेताओं का कहना है कि विश्वास कई बार इस तरह की बातें पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ में कह चुकें हैं, जिनसे कई बार पार्टी नेताओं को शर्मिंदा होना पड़ा है।