फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   aap leader gopal rai raised questions on Delhi law and order

आप ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, गोपाल राय बोले- यहां जंगलराज

Tue, 15 Oct 2019 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
aap leader gopal rai raised questions on Delhi law and order
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राय का आरोप है कि दिल्ली में जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की पुलिस को दिल्ली में बढ़ता अपराध नहीं दिखता। इस साल सितंबर तक 2.12 लाख से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 1609 मामले दुष्कर्म के और 373 हत्या के हैं। 

विज्ञापन


सिर्फ सितंबर में 40 हत्याएं हुई हैं। वहीं 35 मामले हत्या की कोशिश के दर्ज हैं। 130 डकैती, 420 झपटमारी, 160 दुष्कर्म के समेत दूसरे मामले भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। राय ने इस मसले पर केंद्र से श्वेत पत्र लाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए राय ने कहा कि दिल्ली में अपराध चारों तरफ बढ़ रहा है। इससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अधीन आती है। लेकिन वह इस मामले में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली पुलिस के बचाव में भाजपा नेता रोज नए-नए मुखौटे पहन लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी के साथ हुई झपटमारी के मामले में भी भाजपा अध्यक्ष बांग्लादेशी सूत्र ढूंढ रहे हैं। 

गोपाल राय ने मांग की दिल्ली की कानून व्यवस्था पर केंद्र सरकार श्वेत पत्र लेकर आए। अगर दिल्ली में बांग्लादेशी रहते हैं तो उनको गिरफ्तार क्यों नही हो रही है। दिल्ली के अपराध और इस हालात के पीछे भ्रष्टाचार का पूरा चेन है। गोपाल राय ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस ने कैसे एक हॉई प्रोफाइल मामले को 24 घंटे में सुलझा लिया।


गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और दिल्ली में अपराध नहीं रुकता तो आप दिल्लीवालों के बीच पोल खोल अभियान चलाएगी। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि किस तरह से भाजपा के राज में दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था ठीक करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed