{"_id":"5c7ffc97bdec221464536147","slug":"aap-launching-song-for-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए आप ने लॉन्च किया गाना, रैलियों से लेकर नुक्कड़ सभाओं में जाएगा बजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए आप ने लॉन्च किया गाना, रैलियों से लेकर नुक्कड़ सभाओं में जाएगा बजाया
Wed, 06 Mar 2019 10:30 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के अभियान को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को एक चुनावी गाना लॉन्च किया है। इसकी थीम दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने से जुड़ी हुई है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि पिछले चार साल से केंद्र सरकार दिल्ली के सभी विकास कार्यों में अड़चन पैदा करती रही है। इसकी वजह दिल्ली का आधा-अधूरा राज्य होना रही।
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, आप की पहली प्राथमिकता दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की है। इससे दिल्लीवालों के वोट की कीमत दूसरे राज्यों के वोटर के बराबर हो सकेगी। अपनी इसी अपील को पहुंचाने के लिए गाने को लॉन्च किया जा रहा है। पार्टी चुनाव प्रचार में इस गाने को इस्तेमाल करके दिल्ली की जनता को पूर्ण राज्य के महत्व के बारे में बताने का काम करेगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी दिलीप पांडे ने बताया कि आप समय-समय पर इस तरह के गानों के माध्यम से दिल्ली को जागरूक करने का काम करती रही है। इससे पहले नोटबंदी के समय पर भी पार्टी ने एक गाना लॉन्च किया था। इसकी थीम दिल्ली मांगे पूर्ण राज्य, दो दिल्ली का हक पूर्ण राज्य दो है। यह गीत आगामी चुनाव में सभी पद यात्राओं, सभाओं और रैलियों में बजाया जाएगा।
विज्ञापन