{"_id":"5ee9e4538ebc3e43351cea26","slug":"aap-kalkaji-mla-atishi-tested-corona-positive-she-kept-in-home-isolation-satyendra-jain-test-again-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, घर में हैं आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, घर में हैं आइसोलेट
Wed, 17 Jun 2020 03:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
आतिशी मार्लेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आतिशी ने 16 जून को कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज 17 जून को पॉजिटिव आई है। फिलहाल आतिशी को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी बीमार चल रहे हैं और उनका बुधवार को दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। दरअसल वह सोमवार रात में तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के चलते राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जिसके तुरंत बाद उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि कल शाम को आई उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव रही। लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं, इसलिए बुधवार को उनका दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसी के चलते आज उनका दोबारा टेस्ट कराया गया है, जिसका इंतजार है। डॉक्टरों का कहना है कि इस वक्त उनका बुखार जरूर कम है लेकिन उन्हें अब भी सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह सीएम केजरीवाल भी हुए थे बीमार
बीते सप्ताह सीएम केजरीवाल भी बीमार हुए थे जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी जिसके बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बीमार होते ही सीएम ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था।