फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Govt attacks on BJP MP Manoj Tiwari for playing cricket without following lockdown rules

क्रिकेट खेलने वाले मुद्दे पर भाजपा और आप आमने सामने, मनोज तिवारी का दावा- नहीं किया नियमों का उल्लंघन

Mon, 25 May 2020 09:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 May 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
AAP Govt attacks on BJP MP Manoj Tiwari for playing cricket without following lockdown rules
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध जताए जाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। मनोज तिवीर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण जेल की सजा काट रहे आप विधायक प्रकाश जरवाल के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए आप सरकार ये बस कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार खेल का मैदान और स्टेडियम को खुलने की अनुमति है। हालांकि इस दौरान वहां दर्शनों को मौजूद नहीं होना चाहिए। मैं बकायदा अमुमति लेकर हरियाणा की सीमा पार की थी।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरियाणा के सोनीपत जिले में गन्नौर के गांव शेखपुरा में मनोज तिवारी शेखपुरा क्रिकेट स्टेडियम में संचालकों के बुलावे पर पहुंचे थे। इस दौरान स्टेडियम में दो टीमों के बीच होने वाले मैच में मनोज तिवारी ने भी खेलने की इच्छा जाहिर की तो उनको टीम में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लॉकडाउन के बीच क्रिकेट स्टेडियम में मनोज तिवारी की उपस्थिति में हुए टी-20 मैच में नियमों का उल्लंघन हुआ। प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार टीम गेम के लिए केवल 18 खिलाड़ियों के ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। 

लेकिन स्टेडियम में मनोज तिवाीर के सामने हुए मैच में 18 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रवेश किया था। इसके अलावा स्टेडियम में दर्शक के तौर पर कई व्यक्ति भी मौजूद रहे। मैच में शारीरिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा गया।

आरोप है कि खिलाड़ी मैच के दौरान व उसके बाद झुंड में खड़े दिखाई दिए। मनोज तिवारी भी स्टेडियम में शारीरिक दूरी कायम नहीं रख सके। स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान मनोज तिवारी लोगों से घिरे दिखे।

स्टेडियम के एमडी को नोटिस जारी

इस मामले में एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्टेडियम के एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नोटिस में कहा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई। 

साथ ही यह भी जवाब मांगा गया कि क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया था या नहीं। स्टेडियम में मैच के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। वहां अधिकतर खिलाड़ियों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। इसका जवाब स्टेडियम एमडी सनथ जैन को 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed