फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap government said ministers sitting in municipal Corporation are doing politics

केजरीवाल सरकार ने मढ़े BJP पर आरोप, कहा- राजनीति कर रहे हैं नगर निगम में बैठे भाजपा के नेता

Thu, 15 Mar 2018 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
aap government said ministers sitting in municipal Corporation are doing politics
aap and bjp

आम आदमी पार्टी ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आर्थिक स्थिति के संबंध में भाजपा पर निशाना साधा है। आप का कहना है कि नगर निगम के वर्तमान हालात बेहद दुखद है।

विज्ञापन


न सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह मिल रही है, न ही शिक्षकों को वेतन मिल रहा है और ठेकेदारों को भी पैसा नहीं मिल रहा है। इसके लिए पूरी तरह भाजपा जिम्मेदार है और उसके कुशासन की वजह से ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम के ऐसे हालात हुए है।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष और आप पार्षद राकेश कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर नगर निगम का कोई पैसा बकाया नहीं है।

बड़े पदों पर बैठे पार्षद बोलते हैं झूठ

दिल्ली सरकार उसकी मदद करने के लिए उसे दिए गए ऋण का ब्याज भी नहीं ले रही है। इस तरह नगर निगम में बड़े पदों पर नियुक्त भाजपा के पार्षद लगातार झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम पर 35 सौ करोड़ रुपये की देनदारियां हैं, वहीं उसके डीडीए से नौ सौ करोड़ रुपये और दक्षिण दिल्ली नगर निगम से 13 सौ करोड़ रुपये बकाया है।

मगर नगर निगम इन एजेंसियों से पैसा नहीं ले रही हैं और वह जानबूझकर दिल्ली सरकार से पैसा मांगती है, जबकि नगर निगम की दिल्ली सरकार की ओर कोई लेनदारियां नहीं बनती हैं।

भाजपा पार्षद केवल राजनीति करने के लिए ही दिल्ली सरकार से पैसा मांगते है। भाजपा को इस तरह की राजनीति करना भविष्य में महंगा पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed