फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap government preparing to counting of one year success of his work

आप सरकार एक साल की उपलब्धि गिनाने को तैयार

Mon, 23 Nov 2015 02:16 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
aap government preparing to counting of one year success of his work

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल की उपलब्धि गिनाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागों से ऐसे प्रोजेक्ट और स्कीम की सूची मांगी गई है, जो लॉन्च किए जा चुके हैं या फिर अगले दो महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


तर्क दिया गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार के एक साल पूरे होने पर उपलब्धि की सूची बनाने में मदद मिलेगी। आप सरकार ने 14 नवंबर को सत्ता के 9 महीने पूरे किए हैं, 14 फरवरी 2016 को एक साल पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विभाग प्रमुखों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पिछले दिनों सभी विभागों को सूची जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देखते हुए सभी विभाग अपने-अपने प्रोजेक्ट की सूची बना रहे हैं। इससे विभागों पर दबाव भी बनता है कि जो कार्य जल्दी निपटाए जा सकते हैं, उन्हें अंतिम रूप दें।

जल्दबाजी उपलब्धि सूची लंबी करने की

aap government preparing to counting of one year success of his work

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल, दंड प्रक्रिया संहिता, शिक्षा संशोधन विधेयक या फीस की निगरानी करने वाले विधेयक को विधानसभा में पेश किए जाने की जल्दबाजी भी उपलब्धि की सूची लंबी करने की वजह से ही है।


क्योंकि आम आदमी पार्टी को लोग सीधे तौर पर जनलोकपाल कानून से जोड़कर देखते हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने प्रोजेक्ट और स्कीम में तेज गति से कार्य करने के निर्देश बेशक दिए हैं, लेकिन राजस्व वसूली में काफी पीछे चल रही है।

अक्तूबर 2015 तक सरकार सिर्फ 13 फीसदी की वृद्धि दर के साथ राजस्व वसूली 16510 करोड़ रुपये कर पाई है, जबकि 31 फीसदी वृद्धि दर का लक्ष्य है। सबसे खराब स्थिति मोटर वाहन कर और वैट में है। वहीं सरकार विभाग बजट खर्च के मामले में पिछड़ी हुई है। अक्तूबर तक 19 हजार करोड़ रुपये में 30 फीसदी योजना बजट ही सरकार खर्च कर पाई है। योजना बजट की 70 फीसदी राशि अभी बिना खर्च पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed