फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP fears bogus responses in survey

AAP को सर्वे में फर्जी प्रतिक्रियाओं की आशंका

Thu, 19 Dec 2013 12:30 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
AAP fears bogus responses in survey

आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। लेकिन पार्टी को फेक (फर्जी) प्रतिक्रियाएं आने की आशंका है।

विज्ञापन


इसी लिए पार्टी ने फेक प्रतिक्रियाएं रोकने के कई इंतजाम कर रखे हैं। फिर भी वह इस बारे में आश्वस्त नहीं है कि कोशिश पूरी तरह कारगर होगी।

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि विपक्षी पार्टियां इस मुहिम की हवा निकाल सकती हैं। विपक्षी दलों के समर्थक परिणाम को प्रभावित करने के लिए बल्क में प्रतिक्रियाएं भेज सकते हैं।

इस पर रोक लगाने के लिए कई तरह के गेट वे लगाए गए हैं। इससे एक ही तरह की आईडी, आईपी एड्रेस या मोबाइल नंबर से लोग एक बार ही अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता मान रहे हैं कि तमाम सावधानी बरतने के बाद भी गलत मंशा से कुछ लोग सर्वे पर असर डालने की कोशिश करेंगे। अलग-अलग नंबरों और आईपी एड्रेस से विपक्षी पार्टियों के सदस्य पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तत्काल शुरू किए गए अभियान से इस तरह के प्रतिक्रियाओं की संख्या पांच फीसदी भी नहीं पहुंच सकेगी। वहीं ऑन लाइन सर्वे के साथ-साथ पार्टी लोगों से दरवाजे-दरवाजे संपर्क कर राय मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed