दिल्ली चुनाव: 'आप' के 22 उम्मीदवार घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
गुरूवार दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी ने बताया गया कि दिल्ली विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में वह उम्मीदवार शामिल हैं जिन्होंने पिछले विधान सभा में चुनाव लड़ा था।
इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि पार्टी ने उन विधायकों को दोबारा मौका दे रही है जिनके बारे में उनके विधान सभा क्षेत्र की जनता ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस सूची में पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं है।
इस मौके पर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हमने पूरी तरह जांच के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया है इसमें कोई भी उम्मीदवार दागी नहीं है। हालांकि इसके बाद भी अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई शिकायत पाई जाती है और उसके साक्ष्य मिलते हैं तो अंतिम समय में भी नामों को वापस लिया जा सकता है।
प्रोफेसर आनंद कुमार करेंगे जांच
जारी की गई सूची में विवादित नेता सोमनाथ भारती पर पार्टी ने फिर भरोसा किया है और उन्हें इस बार भी मालवीय नगर से टिकट देने का फैसला किया है। इसी तरह तिलक नगर से जरनैल सिंह को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक ग्रेटर कैलाश से पिछली बार चुनाव जीते सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने फिर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने साफ किया है कि जल्द ही शेष प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि प्रत्याशियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की किसी भी शिकायत की जांच करने के लिए एक टीम बनाई गई है। प्रोफेसर आनंद कुमार इस टीम के मुखिया हैं। किसी भी प्रत्याशी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर यही टीम जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को देगी।
आगे पढ़िए 22 उम्मीदवारों के नाम
12 नाम जो आप विधायक रह चुके हैं
इस लिस्ट में 12 नाम ऐसे हैं जो पिछले चुनाव में आप के विधायक रह चुके हैं जो इस प्रकार हैं...
विधान सभा क्षेत्र- उम्मीदवार
- कोंडली- मनोज कुमार
- हरिनगर- जगदीप सिंह
- तिलक नगर- जरनैल सिंह
- मदिपुर- गिरीश सोनी
- करोल बाग- विशेष रवि
- मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
- ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
- बुराड़ी- संजीव झा
- शालिमार बाग- बंदना कुमारी
- सदर बाजार- सोमदत्त
- शकुर बस्ती- सतेंद्र जैन
- दिल्ली कैंट- कमांडो सुरेंद्र
- सुल्तानपुरी- माजरा संदीप
- गांधी नगर- अनिल वाजपेयी
- विश्वास नगर- अतुल गुप्ता
- जनकपुरी- राजेश ऋषि
- मटियाला- गुलाब सिंह
- राजेंद्र नगर- विजेंद्र गर्ग
- करावल नगर- कपिल मिश्रा
- त्रिनगर- जितेंद्र तोमर
- बदरपुर- एन डी शर्मा
- पालम- भावना गौण