Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP claims CBI is mentally harassing Sisodia due to lack of evidence

'आप' का दावा: CBI सबूतों के अभाव में सिसोदिया को मानसिक रूप से कर रही परेशान, भ्रष्टाचार का नहीं एक भी साक्ष्य

Sun, 05 Mar 2023 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 05 Mar 2023 07:20 PM IST
सार

आप के दो नेताओं ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया है। अब सीबीआई उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।

विज्ञापन
AAP claims CBI is mentally harassing Sisodia due to lack of evidence
Manish Sisodia arrest - फोटो : Agency

विस्तार

आम आदमी पार्टी अपने नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले में निरंतर भाजपा व सीबीआई पर आरोप लगा रही है। आप नेताओं ने रविवार को भी भाजपा व सीबीआई पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी रखा। आप के दो नेताओं ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाया है। अब सीबीआई उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और उन पर झूठा कबूलनामा साइन करने का दबाव बना रही है। सिसोदिया ने शनिवार को सीबीआई ट्रायल कोर्ट में परेशान करने के संकेत दिए थे। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान भी लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले छह दिनों से मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के लिए रिमांड पर ले रखा है और वह उनको मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। उन पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा है कि वह सारी बातें कबूल कर लें और एक झूठे कबूलनामे पर हस्ताक्षर कर दें। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सीबीआई सबूतों के अभाव में उन्हें परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि दरअसल, सीबीआई के पास कोई ऐसा सबूत नहीं है जिसमें साबित हो कि सिसोदिया की ओर से एक रुपये की भी हेराफेरी की गई है। इसलिए वह किसी भी तरीके से सिसोदिया को परेशान कर रही है। उसका प्रयास है कि वह सारी चीजों का झूठा कबूलनामा साइन करा दें। एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में आप नेता आतिशी ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं है। ऐसे में अब झूठे कबूलनामे के लिए सीबीआई उनको मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। देश के लिए चिंता की बात कि अगर पुलिस हिरासत में मनीष सिसोदिया को परेशान किया जा रहा तो यह किसी के साथ भी हो सकता है।

विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि सीबीआई और ईडी दस हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। सिसोदिया के घर, ऑफिस और उनके पैतृक गांव पर 50 घंटों से अधिक की छापेमारी हो चुकी है। इसके बावजूद दोनों एजेंसियां जांच में मनीष सिसोदिया के ऊपर एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई हैं। सीबीआई की पहली चार्जशीट और सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं आया है। ईडी की चार्जशीट में भी मनीष सिसोदिया का नाम नहीं आया। इसका कारण यह है कि सीबीआई और ईडी के पास मनीष सिसोदिया पर एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed