फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP claims BJP received donations in liquor scam through electoral bonds

Liquor Scam: AAP का दावा- भाजपा के खाते में गया पैसा, सामने आया मनी ट्रेल; जेपी नड्डा की गिरफ्तारी की मांग की

Sun, 24 Mar 2024 08:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Mar 2024 08:58 AM IST
सार

आतिशी ने मनी ट्रेल को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि शरत चंद्र रेड्डी की कंपनियों द्वारा भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में दिया गया ही पैसा मनी ट्रेल है। आज ये मनी ट्रेल पूरे देश के सामने आ गया है।

विज्ञापन
AAP claims BJP received donations in liquor scam through electoral bonds
'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली शराब घोटाले के करीब 60 करोड़ रुपए का मनी ट्रेल भाजपा के खाते में मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी की मांग की है। आप नेता आतिशी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सार्वजनिक होते ही भाजपा और शराब कारोबारी शरत रेड्डी के बीच मनी ट्रेल का लिंक देश की जनता के सामने आ गया है। दिल्ली शराब मामले में गिरफ्तारी से पहले शरत रेड्डी ने भाजपा को 4.5 करोड़ दिए थे और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए। 

विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि ईडी की तरफ से मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया शरत रेड्डी का पूर्व में बयान था कि वह अरविंद केजरीवाल को नहीं जानता है। लेकिन जमानता मिलते ही शरत रेड्डी पलट गया और सरकारी गवाह बन गया। अब उसी शरत रेड्डी ने बयान के आधार पर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। आतिशी ने पीएम नरेंद्र मोदी और ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि शराब घोटाले में अब मनी ट्रेल मिल गया है। इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, जस्मीन शाह और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता कर तथाकथित शराब घोटाले मामले में भाजपा पर हमला बोला। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में दो साल से सीबीआई-ईडी की जांच चल रही है। इस मामले में चाहे लोअर कोर्ट हो, हाईकोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट हो, एक सवाल बार-बार उठा है कि मनी ट्रेल कहा है? अगर घोटाला हुआ तो पैसा कहां गया? इस केस में कहा गया कि इससे शराब कारोबारियों को बहुत मुनाफा हुआ। अगर मुनाफा हुआ तो उन्होंने किसको रिश्वत दी? उन्होंने कहा कि दो साल की जांच, सैकड़ों रेड और हजारों लोगों से पूछताछ करने के बाद आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता, किसी भी मंत्री, किसी भी कार्यकर्ता से एक भी रुपए के प्रोसीड ऑफ क्राइम की रिकवरी नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता, किसी भी मंत्री, किसी भी कार्यकर्ता से एक भी रुपये का मनी ट्रेल नहीं मिला। बार-बार सुप्रीम कोर्ट ने भी यह सवाल पूछा और अपने आदेश में भी लिखा कि मनी ट्रेल कहा है? 

बयान बदलने के कुछ दिन बाद शरत चंद्र रेड्डी को जमानत मिल गई- आतिशी
आतिशी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को 2 दिन पहले इस तथाकथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया गया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सिर्फ एक आदमी के बयान के आधार पर हुई है, जिसका नाम शरत चंद रेड्डी है। शरत चंद्र रेड्डी अरबिन्दो फार्मा नाम के एक बहुत बड़ी दवाई कंपनी के मालिक हैं। इनके पास कई और कंपनियां भी हैं, जिसमें से दो प्रमुख कंपनियां एपीएल हेल्थ केयर और यूजीआ फ़ार्मा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में शरत चंद्र रेड्डी को कुछ जोन मिले। इन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया और इन्होंने साफ-साफ बोला कि वो न तो अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, न उनसे मिले हैं और न ही आम आदमी पार्टी से उनका कोई लेनदेन है। इस बयान के अगले दिन ही शरत चंद्र रेड्डी को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। कई महीने जेल में रहने के बाद एक दिन इन्होंने अपना बयान बदला और कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से मिला भी और शराब घोटाले पर उनसे बात भी हुई। यह बयान के देने के कुछ समय बाद ही शरत चंद रेड्डी को बेल मिल जाती है। लेकिन ये सिर्फ बयान है। पैसा कहा है? मनी ट्रेल कहा है? क्योंकि भाजपा और उनका राजनैतिक हथियार ईडी तो बार-बार यह कह रहे है कि शराब घोटाले में पैसा बना और शराब कारोबारियों ने इस पैसे को रिश्वत के तौर पर दिया। 

शरत रेड्डी की कंपनियों से भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में मिला पैसा ही मनी ट्रेल है- आतिशी
आतिशी ने मनी ट्रेल को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि शरत चंद्र रेड्डी की कंपनियों द्वारा भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में दिया गया ही पैसा मनी ट्रेल है। आज ये मनी ट्रेल पूरे देश के सामने आ गया है कि अरबिन्दो फार्मा के मलिक व शराब कारोबारी शरत चंद्र रेड्डी ने एक्साइज पॉलिसी के बनने के दौरान ही 4.5 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड भाजपा को दिए थे। उसके बाद गिरफ़्तार होने के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड और दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जिस मनी ट्रेल की बात हो रही थी, आज वो मनी ट्रेल सामने आ गई है कि आखि़रकार शराब के कारोबारियों ने पैसा किसको दिया, पैसा कहां और कब गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी को चुनौती देते हुए कहा कि आज शराब घोटाले की मनी ट्रेल मिल गई है। सारा पैसा भाजपा के बैंक अकाउंट में गया है। इसलिए अब ईडी भाजपा को आरोपी बनाए और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ़्तार करे। क्योंकि अब पहली बार एक्साइज पॉलिसी के मामले में आधिकारिक मनी ट्रेल सामने आ गया है और ये मनी ट्रेल सीधा शराब के कारोबारियों से भाजपा के बैंक अकाउंट में गया है।

भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी बाहर आने से रोकने की पूरी कोशिश की- सौरभ भारद्वाज
इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में सुप्रीम कोर्ट में चर्चा हुई। सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार, एसबीआई, इलेक्शन कमीशन पूरी कोशिश कर रहे थे कि इलेक्टोरल बॉन्ड किस कंपनी ने किस पार्टी को दिया, इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट न करें और यह जानकारी बाहर न आए। मगर जब से इलेक्टोरल बॉन्ड्स की जानकारी बाहर आई है, बहुत गंभीर सवाल भारतीय जनता पार्टी पर उठते हैं। कहा गया कि अरबिंदों फार्मा और उसके डायरेक्टर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग करने का मतलब भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ईडी कह रही है कि वो भ्रष्टाचार कर रहे हैं। जो कंपनी और आदमी मनी लॉन्ड्रिंग कर रही है, केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी उसके उपर छापा मार रही है, ईडी उसको गिरफ्तार कर रही है और वही कंपनी भाजपा को चंदा दे रही है। अरबिंदो फार्मा से कुल 59.5 करोड़ रुपए का चंदा भारतीय जनता पार्टी ने लिया है। अरबिदों फार्मा के अकाउंट से भाजपा के अकाउंट में पैसा आया है और इसका सबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed