फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP campaign on haryana assembly election.

चुनाव भले न लड़ें, आंदोलन करना नहीं छोड़ेंगे

Sat, 20 Sep 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 20 Sep 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
AAP campaign on haryana assembly election.

आम आदमी पार्टी ने 17 सितंबर को चंडीगढ़ में पार्टी की राज्य स्तरीय सम्मेलन में लिए गए निर्णय के तहत हरियाणा के विधानसभा चुनाव के दौरान दागी उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चलाने का अपना खाका तैयार कर लिया है। इसकी शुरुआत 21 सितंबर से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के पांच हजार चुनिंदा कार्यकर्ता प्रदेशभर में दागी प्रत्याशियों के लिए खिलाफ 5 लाख पर्चे बांटेंगे। इसके अलावा पोस्टर, बैनर, एसएमएस व मोबाइल पर रिकॉर्ड किए गए संदेश भेजकर मतदाताओं के इनके प्रति जागरुक करेंगे।
विज्ञापन


अभियान के दौरान जनता की भागीदारी के लिए पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर 8222094500 भी जारी किया है। इसके जरिए लोग आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। कहा गया कि ऐसे लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि दागी उम्मीदवारों के खिलाफ अहम सुबूत एकत्रित होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि उसका उद्देश्य राजनीति कोभ्रष्टाचारी और दागी से मुक्त करना है। पार्टी का कहना है कि इस बार दलबदलुओं एवं दागियों की फौज चुनाव में उतर रही है। ऐसे लोगों को रोकने के लिए घर-घर और मोहल्लों में जाकर सचेत किया जाएगा। सभाएं भी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed