फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP attacks BJP, says party will not be weakened by the departure of seven MPs

Delhi NCR News: आप का भाजपा पर हमला, सात सांसदों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
विधायक अनिल झा ने 7 गए हैं 700 नेता पैदा हो जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी विधायक अनिल झा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा गलतफहमी छोड़ दे, सात सांसदों के जाने से आम आदमी पार्टी खत्म नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में नए और ताकतवर नेताओं को तैयार करने की क्षमता है, इसलिए सात गए हैं तो 700 और नेता पैदा हो जाएंगे।

अनिल झा ने कहा कि भाजपा इस घटनाक्रम को बड़ी उपलब्धि की तरह पेश कर रही है, लेकिन यह उसकी राजनीतिक कमजोरी का संकेत है। उनके मुताबिक, यदि भाजपा में स्वयं मजबूत नेतृत्व तैयार करने की क्षमता होती तो उसे अन्य दलों, खासकर आम आदमी पार्टी, से नेताओं को अपने साथ जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा वास्तव में इतनी खुश है, तो इन सातों सांसदों को संगठन में अहम पद और सरकार में मंत्री पद दे। उन्होंने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल किया, जबकि भाजपा और जनसंघ को इस मुकाम तक पहुंचने में दशकों लगे। दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनना, पंजाब में सत्ता में होना और गुजरात, गोवा व जम्मू-कश्मीर में संगठन का विस्तार इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed