फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP atishi take dig at bjp ask why hardeep puri took u turn on tiwari dont they have faith in him

केंद्रीय मंत्री के यू-टर्न पर 'आप' की आतिशी ने दागे सवाल, पूछा- क्या भाजपा को तिवारी पर विश्वास नहीं

Mon, 25 Nov 2019 11:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
AAP atishi take dig at bjp ask why hardeep puri took u turn on tiwari dont they have faith in him
मनोज तिवारी आतिशी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और दिल्ली चुनाव के सहप्रभारी हरदीप सिंह पुरी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री का चेहरा बताए जाने पर रविवार को राजनीति गर्म हो गई।

विज्ञापन


शास्त्री नगर में शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन में पुरी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इनको हम मुख्यमंत्री बनाकर ही छोड़ेंगे।  हालांकि शाम ढलते ही पुरी ने अपना बयान वापस ले लिया और कहा कि भाजपा ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है।
विज्ञापन


कुछ ही घंटों में अपने बयान से पलटने के बाद आप ने भाजपा और केंद्रीय मंत्री पर यू-टर्न लेने का आरोप मढ़ा है। उसका कहना है कि दो घंटे में ही भाजपा ने अपना बयान बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने के बाद दो घंटे में ही यू-टर्न ले लिया। आप प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि हरदीप पुरी भाजपा चुनाव समिति के सहप्रभारी हैं।

वे सार्वजनिक मंच से बयान जारी करते हैं और फिर वापस ले लेते हैं। क्या भाजपा को मनोज तिवारी की प्रतिभा पर विश्वास नहीं है? क्या भाजपा को लगता है कि मनोज तिवारी मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने टिक नहीं पाएंगे?

क्या भाजपा को लगता है मनोज तिवारी मुख्यमंत्री पद के लिए केजरीवाल के सामने एक छोटा चेहरा हैं? आतिशी ने कहा कि भाजपा के सीएम उम्मीदवार की घोषणा करने के निर्णय का आप स्वागत कर रही है।

सांसद संजय सिंह ने तो प्रेस कांफ्रेंस कर मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए बधाई दी है। हमारा मानना है कि जनता को पता चलना चाहिए कि जैसे आप की ओर से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं, भाजपा की ओर से कौन है। अब यह घटनाक्रम दर्शाता है कि भाजपा बुरी तरह बौखलाई और डरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed