फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap and opposition reaction on election commission decision over disqualification of 20 aap mla

चुनाव आयोग के फैसले पर AAP को आपत्ति, विपक्षी मांग रहे केजरीवाल का इस्तीफा

Sat, 20 Jan 2018 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
aap and opposition reaction on election commission decision over disqualification of 20 aap mla
सौरभ भारद्वाज

अपने 20 विधायकों को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने की खबरों के बाद आम आदमी पार्टी ने आयोग की प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का कोई भी विधायक लाभ के पद पर नहीं था। ना किसी के पास गाड़ी थी, ना बंगला था ना ही किसी को एक रुपया सैलरी दी गई।
विज्ञापन


साथ ही सौरभ ने ये भी कहा कि किसी के पास इस बात का प्रमाण नहीं है ना ही कोई बैंक ट्रांजेक्शन ही ये दिखाता है कोई पैसा लिया दिया गया। फिर यह कैसे लाभ का पद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं भारद्वाज ने चुनाव आयोग के अध्यक्ष पर भी आरोप लगा दिया कि सोमवार को वह रिटायर हो रहे हैं तो मोदी जी का कर्ज उतारने चाहते हैं। वह गुजरात के ही हैं और सोमवार को रिटायर हो रहे हैं तो कोई भी अब उन्हें इस पद पर नहीं बनाए रख सकता। इसलिए अब इस केस का निपटारा कर वह मोदी जी गुड बुक्स में आना चाहते हैं।

क्या बोले विरोधी-

aap and opposition reaction on election commission decision over disqualification of 20 aap mla
kapil mishra
आप के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी केजरीवाल पर हमला बोलते हुए इसके पीछे एक आदमी की लालच को जिम्मेदार ठहराया है। आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक आदमी के लालच के कारण 20 विधायकों की सदस्यता खत्म हुई। अरविंद केजरीवाल पैसों के लालच में अंधे हो चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव आयोग के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय ने कहा कि जनता को आप का भ्रष्टाचार दिख रहा है। सरकार का भ्रष्टाचार बेनकाब हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।

कांग्रेस की शर्मिष्ठा मुखर्जी ने चुनाव आयोग की सिफारिश का स्वागत करते हुए इसे आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया गैर कानूनी काम करार दिया। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इन विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। माकन ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को हमारी पार्टी केजरीवाल के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करेगी।

aap and opposition reaction on election commission decision over disqualification of 20 aap mla
Rajesh Gupta

आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गुप्ता का कहना है कि हमने चुनाव आयोग से लेटर की मांग की थी पर हमें कुछ जवाब नहीं मिला है। आयोग में हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। यह मामला उच्च न्यायलय में विचाराधीन है।

आपको बतादें कि उन 20 विधायकों में से एक राजेश गुप्ता भी हैं जिन्हें लाभ के पद मामले में अयोग्य घोषित किया गया है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed