फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and Congress targeted Delhi after AQI reached 500 due to dust and haze

मई में AQI 500 पार!: गैस चैंबर बनी राजधानी, केजरीवाल बोले- हमारी सरकार में नहीं आए कभी ऐसे दिन

Thu, 15 May 2025 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 May 2025 07:39 PM IST
सार

Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर आज सुबह से ही धूल की चपेट में है। जिसकी वजह से मई में ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मई में इतनी खराब हवा कभी नहीं रही।

विज्ञापन
AAP and Congress targeted Delhi after AQI reached 500 due to dust and haze
दिनभर धूल से ढका रहा आसमान - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। मई के महीने में ही दिल्ली गैस चैंबर बन गई है। अचानक तेज हवा के साथ आसमान में धूल ही धूल नजर आने लगी। अधिकांश हिस्सों में धुंध की चादर छा गई। दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम हो गई।

विज्ञापन


आप ने भाजपा पर हमला बोला
राजधानी का वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। आप ने कहा कि 15 मई को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 500 के पार चला गया, यह एक रिकॉर्ड स्तर है। आप नेताओं का दावा है कि पार्टी के शासनकाल में मई महीने में कभी भी एक्यूआई इतना अधिक नहीं रहा।

विज्ञापन

AAP and Congress targeted Delhi after AQI reached 500 due to dust and haze
सिविक सेंटर से नई दिल्ली का नजारा - फोटो : विवेक निगम

केजरीवाल ने कहा, आप सरकार में मई में वायु प्रदूषण इतना खराब कभी नहीं रहा
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मई में इतनी खराब हवा कभी नहीं रही। उन्होंने इसे भाजपा के शासन में गिरते पर्यावरण प्रबंधन का नतीजा बताया। वहीं आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार एक्यूआई डेटा को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि मौसम एप्प पर एक्यूआई 500 दिख रहा है, जबकि सरकारी मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े अलग हैं। उन्होंने पूसा (244), शादीपुर (287), पंजाबी बाग (358), चांदनी चौक (198), लोधी रोड (284), आईटीओ (231) सहित अन्य स्थानों के आंकड़े साझा करते हुए सवाल उठाया कि एक ही जगह पर अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े क्यों अलग हैं।

भाजपा सरकार दिल्ली में केवल धुआं छोड़ रही:  मनीष सिसोदिया
आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार दिल्ली में केवल धुआं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि ना योजना है, ना जवाबदेही, सिर्फ भाषण और जुमले हैं। दिल्लीवालों को साफ हवा चाहिए, न कि बयानबाजी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने 2022 से 2024 के बीच 15 मई को दिल्ली का एक्यूआई कभी भी 243 से ऊपर न जाने का हवाला देते हुए कहा कि अब यह 500 के पार पहुंच चुका है। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा इसके लिए जिम्मेदारी लेगी और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहां हैं? आम आदमी पार्टी ने सरकार से इस पर तत्काल एक्शन प्लान जारी करने की मांग की है।

AAP and Congress targeted Delhi after AQI reached 500 due to dust and haze
सिविक सेंटर से पुरानी दिल्ली का नजारा - फोटो : विवेक निगम

दिल्ली फिर बनी गैस चैंबर
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में लगातार बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मई के महीने में जब सामान्यतः प्रदूषण कम होता है, तब भी दिल्ली की हवा दमघोटू हो गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

प्रदूषण पर फेल हुई भाजपा सरकार: देवेन्द्र यादव
यादव ने कहा कि बारिश और बौछारों के बावजूद दिल्ली की हवा में जहर घुल गया है। इससे साबित होता है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारें प्रदूषण नियंत्रण में विफल रही हैं। न पराली जल रही है, न सर्दी है, फिर भी प्रदूषण चरम पर है। इसका मुख्य कारण टूटी सड़कों से उड़ती धूल, वाहनों से निकलता धुआं और लैंडफिल पर जलता कचरा है। उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने स्वच्छ और हरित दिल्ली का सपना दिखाया था, लेकिन हकीकत में दिल्ली फिर गैस चैंबर बन गई है।

भाजपा के निकले खोखले जुमले: देवेन्द्र यादव
देवेन्द्र यादव ने प्रदूषण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ दिखावे के दावे कर रहे हैं, जबकि सरकार प्रदूषण के मूल कारणों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी वादे किए थे कि प्रत्येक वार्ड और विधानसभा क्षेत्र में जल झरने और सड़कों की सफाई के लिए मशीनें लगाई जाएंगी, लेकिन यह सब खोखले जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल आपात बैठक बुलाकर जमीनी उपाय लागू करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: Air Pollution: दिल्ली-NCR के आसमान में छाया धूल का गुबार, विजिबिलिटी हुई कम; अचानक चली तेज हवाएं


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed