फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP and BJP clash over Yamuna cleaning PM Modi and Amit Shah may come at Vasudev Ghat

सफाई पर तकरार: दिल्ली में इस घाट पर आ सकते हैं PM मोदी, आप बोली- तैयार की गई नकली यमुना; डाला गया फिल्टर वाटर

Sun, 26 Oct 2025 06:12 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 06:12 PM IST
सार


आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर 'फिल्टर वाटर' से भरी नकली यमुना तैयार की है, जबकि छठव्रतियों को उसी दूषित यमुना में पूजा के लिए छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
AAP and BJP clash over Yamuna cleaning PM Modi and Amit Shah may come at Vasudev Ghat
वसुदेव घाट पर बनाया गया विशेष घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पर्व से ठीक पहले यमुना की सफाई और घाटों की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर 'फिल्टर वाटर' की नकली यमुना तैयार कराई है, ताकि बिहार चुनाव से पहले स्वच्छता का झूठा प्रचार किया जा सके।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पूर्वांचल समाज को धोखा देने की कोशिश है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज को सफाई से परेशानी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 2018 से 2024 तक छठ पूजा पर रोक लगाई थी, जबकि रेखा गुप्ता सरकार ने सिर्फ आठ महीने में यमुना घाटों को साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसकी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर 'फिल्टर वाटर' से भरी नकली यमुना तैयार की है, जबकि छठव्रतियों को उसी दूषित यमुना में पूजा के लिए छोड़ा गया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि भाजपा पूर्वांचल समाज को गुमराह करने के लिए हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का नाटक कर रही है ताकि यमुना का प्रदूषण कम दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब झूठ पर झूठ बोलकर बिहार चुनाव के मद्देनजर छवि सुधारने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी सेहत का पूरा ख्याल है, इसलिए उनके लिए फिल्टर वाटर का घाट बनाया गया है, लेकिन छठव्रती दूषित यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार झाग हटाने के लिए वही केमिकल इस्तेमाल कर रही है, जिसे पहले भाजपा नेता जहर बताते थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट के अनुसार यमुना का पानी नहाने लायक भी नहीं है। उन्होंने पूछा कि अगर यमुना वाकई साफ है तो भाजपा नेता मीडिया के सामने उसी पानी को पीकर दिखाएं।

आप ने हताशा में बोला झूठ, सौरभ भारद्वाज का वीडियो राजनीतिक प्रपंच : सचदेवा
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि सौरभ भारद्वाज का बयान राजनीतिक हताशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छठव्रतियों के लिए यमुना किनारे स्वच्छ, प्राकृतिक घाट तैयार किए हैं और यह पहली बार है जब इतने कम समय में सफाई अभियान सफल हुआ है।

सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली ने एक नया राजनीतिक प्रपंच देखा। विपक्ष ने सफाई पर आपत्ति की। सौरभ भारद्वाज का वीडियो हास्यास्पद था। उन्होंने खुद को मजाक का पात्र बना लियान्सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 2018 से 2024 तक बिना किसी आदेश के यमुना किनारे छठ पूजा पर रोक लगाई थी, जिससे पूर्वांचल समाज में आक्रोश फैला था। आज जब रेखा गुप्ता सरकार ने आठ महीने में घाटों की बेसिक सफाई पूरी की है, तो आप इसे सहन नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

वासुदेव घाट पर बढ़ी हलचल, प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
छठ महापर्व के मौके पर राजधानी के वासुदेव घाट पर अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंच सकते हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जब पत्रकारों से इस संभावना के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनको कोई औपचारिक जानकारी नहीं है। लेकिन आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि यहां प्रधानमंत्री आ रहे है। क्योंकि घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए कुछ खास कार्यक्रम की तैयारी लगती है। वासुदेव घाट पर इन दिनों प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां मीडिया प्रतिनिधियों को भी अनुमति नहीं दी जा रही है।

तीन दिन पहले जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घाट का निरीक्षण करने पहुंची थीं, तब मीडिया को पूर्व सूचना दी गई थी, लेकिन रविवार को उनके दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। घाट परिसर में फिलहाल एमसीडी, जल विभाग और अन्य विभागों के अलावा दिल्ली पुलिस के अधिकारी तैनात हैं। सुरक्षा जांच इतनी कड़ी है कि आम श्रद्धालुओं को भी नहीं जाने दिया जा रहा। हालांकि, भाजपा सूत्रों का कहना है कि यदि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय है, तो यह 'यमुना पुनर्जीवन' और 'छठ पर्व की स्वच्छता' दोनों को लेकर एक प्रतीकात्मक संदेश देने के उद्देश्य से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed