फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP accused BJP MP of extorting, says change party name to Bharatiya Gunda Party

आप ने भाजपा सांसद पर उगाही करवाने का आरोप लगाया, कहा- पार्टी का नाम बदलकर 'भारतीय गुंडा पार्टी' रखें 

Tue, 29 Dec 2020 09:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 29 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
AAP accused BJP MP of extorting, says change party name to Bharatiya Gunda Party
आप नेता आतिशी

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को अपना नाम बदलकर ‘भारतीय गुंडा पार्टी’ कर देना चाहिए। उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के सांसद व उनके रिश्तेदारों पर गुंडागर्दी का आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के गुंडों ने ओखला फेस एक की पार्किंग में उगाही को लेकर तुगलकाबाद निवासी ठेकेदार सुधीर बिधूड़ी के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, फिर भी पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की है। उधर, भाजपा सांसद ने इस पूरे मामले को बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा आतिशी पहले अपने गिरेबान में देखे।

विज्ञापन


आतिशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बेटे और भतीजे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उगाही कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के इशारे पर काम कर रहे है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही हे। बिधूड़ी के भतीजे ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने गए ‘आप’ कार्यकर्ता जीतू सैनी को भी पहले धमकी दी और बाद में घर जाकर मारपीट करके उनका हाथ तोड़ दिया। अतिशि ने बिधूड़ी को तत्काल पार्टी से निलंबित करने की मांग की है और केंद्रीय गृहमंत्री से पूछा है कि क्या वे इस तरह की गुंडागर्दी का समर्थन करते हैं?
विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर में घुसने की कोशिश की, फिर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते दिखें। 100 नंबर पर कॉल करने पर भी पुलिस दो घंटे लेट पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विक्रम बिधूड़ी ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि तुगलकाबाद आप पार्टी के विधायक सही राम क्षेत्र में सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा व उगाही कर रहे है। आतिशी द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब देते हुए कहा  की विधायक ने अपना कार्यालय ओखला फेस 2 में डीडीए की जमीन पर कब्जा करके बनाया है। सहीराम का समर्थक संतोष कुमार अपहरण जैसे अपराध में जेल तक जा चुका है। एमसीडी पार्क मे ही तबेले के लिए कब्जा किए हुए है। सांसद रमेश बिधूड़ी के लोग ओखला में उगाही करते तो ओखला की जनता उन्हें तीन बार विधायक नहीं बनाती।
 
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी अपने गिरेबान में झांक कर देखें। मुख्यमंत्री के साढू का बेटा विनय बंसल पीडब्ल्यूडी घोटाले में खुद जेल में गया था। आतिशी जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखें तब वह कुछ बोले। आप विधायक प्रकाश जरवाल जिन्होंने अपने ससुर को जल बोर्ड का टेंडर दिए। जिसके कारण बच्चे बीमार हुए थे। भाजपा का आचरण सुशासन और नेतृत्व देना है और लोगों की आवाज को उठाना है। पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों से भरी हुई है। दिल्ली की जनता इन लोगों से परेशान हो रही है।

सरकार का वाई-फाई महज छलावा:भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है दिल्ली सरकार का वाई-फाई लगाने की नीति महज एक छलावा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बाजीगर हैं जो मौका अनुसार खेल खेलते हैं। पहले आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से पंजाब में टेलिकॉम टावर खराब करवाए और जब अब दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे लोगों को फोन चलाने में दिक्कत आने लगी तो अब वाई -फाई लगाने की घोषणा कर रहे है।


कपूर ने कहा कि किसानों को वाई-फाई देने पर दिल्ली वालों को कोई आपत्ति नहीं पर दिल्ली वाले जानना चाहते हैं की पूरी दिल्ली में फ्री वाई-फाई देने के वादे का क्या रहा। मुख्यमंत्री बतायें दिल्ली में कहां कहां फ्री-वाई फाई उपलब्ध है। सच यह है की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को फ्री वाई-फाई दी ही नही अगर दी होती तो सिंघु बॉर्डर क्षेत्र में भी उपलब्ध होती और आज सरकार को नई घोषणा ना करनी पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed