{"_id":"6a05edef7b94d91efc04ca86","slug":"aam-aadmi-party-surrounded-the-central-government-on-womens-safety-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136314-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला सुरक्षा पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला सुरक्षा पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को घेरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हाल में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह ने कहा कि राजधानी में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि भाजपा लगातार बेटी बचाओ और नारी वंदन जैसे नारे देती हैं।
पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने जनकपुरी स्थित एक निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और चलती बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची की मां जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे घंटों बैठाए रखा और मामले को दबाने की कोशिश की गई।
संजय सिंह ने कहा कि आप नेता इस मामले में उपराज्यपाल से जवाब मांगने पहुंचे तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस जनता की शिकायत सुनने के बजाय आवाज उठाने वालों को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को निर्भया कांड जैसी भयावह घटना बताते हुए कहा कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर संकट पैदा हो गया है।