फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party surrounded the BJP regarding the central government's ordinance

Delhi: केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर 'आप' हमलावर, संविधान के बताया खिलाफ; सड़क से लेकर संसद तक करेंगे विरोध

Sat, 20 May 2023 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 May 2023 02:18 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस अघ्यादेश का विरोध करेगी। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि जब यह संसद में आएगा तो पूरा विपक्ष इस अध्यादेश के खिलाफ खड़ा होगा। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party surrounded the BJP regarding the central government's ordinance
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाने के मामले में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इसका लगातार विरोध कर रही है। शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अघ्यादेश को भारत के संविधान के खिलाफ बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस अघ्यादेश का विरोध करेगी। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि जब यह संसद में आएगा तो पूरा विपक्ष इस अध्यादेश के खिलाफ खड़ा होगा। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। संविधान के बाहर जाकर कोई अघ्यादेश जारी नहीं हो सकता है। अध्यादेश नहीं बल्कि जनता द्वारा चुनी सरकार के खिलाफ काला कानून है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'काम रोकने के लिए अध्यादेश'
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से बहुत भयभीत है और नहीं चाहती कि दिल्ली में जनता का कोई काम हो। दिल्ली वालों के काम रोकने के लिए ही यह अध्यादेश लाकर अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले को पलट दिया है। अब यह सवाल केवल केजरीवाल और पार्टी का नहीं रह गया है, बल्कि अब यह सवाल भारत के महान लोकतंत्र, संविधान और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा का हो गया है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को तीन बार चुना है। जनता ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटें देकर चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed