फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party said to stop CM Kejriwal from going to Singapore is an insult of Delhi

Delhi: अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोकने पर आप ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- ये दिल्लीवालों का अपमान

Fri, 22 Jul 2022 08:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Jul 2022 08:21 PM IST
सार

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर दौरे पर जाने से रोककर प्रधानमंत्री ने खुद को हंसी का पात्र बना लिया है। उनकी असुरक्षा से दुनिया के सामने भारत की छवि खराब हो रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party said to stop CM Kejriwal from going to Singapore is an insult of Delhi
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाकर विश्व भर के नेताओं के सामने दिल्ली मॉडल पर चर्चा करने के लिए जाने की इजाजत न देने के मामले में शुक्रवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जाने से रोककर दिल्ली वालों का बहुत बड़ा अपमान किया जा रहा है। दरअसल केजरीवाल से प्रधानमंत्री को ईर्ष्या हो रही है, क्योंकि एक विदेशी सरकार ने उन्हें दुनिया भर के नेताओं सामने दिल्ली का विकास मॉडल पेश करने को बुलाया है।

विज्ञापन

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर दौरे पर जाने से रोककर प्रधानमंत्री ने खुद को हंसी का पात्र बना लिया है। उनकी असुरक्षा से दुनिया के सामने भारत की छवि खराब हो रही है। प्रधानमंत्री विदेश में अपने नाम के नारे लगवा कर अपना डंका बजवाना चाहते हैं, जबकि डंका भारत का बजना चाहिए था। अरविंद केजरीवाल शायद ही कभी विदेश जाते है, वहीं प्रधानमंत्री कभी-कभार ही भारत में रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेश में हिंदुस्तान की बदनामी हो रही है। पूरा विश्व हम पर हंस रहा है कि एक प्रधानमंत्री एक मुख्यमंत्री को विदेश के निमंत्रण पर जाने से रोक रहे हैं। वह कोई सैर सपाटा करने नहीं जा रहे हैं। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री के इस कार्य की वजह से हिंदुस्तान का सिर झुक रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक, वर्ल्ड क्लास स्कूलों, डेंगू को लेकर 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट अभियान, प्रदूषण को 25 फीसदी कम करने सहित हर प्रोजेक्ट में दिल्लीवालों की भागीदारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed