फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party said- MCD employees not getting salary from past 3 months

नहीं मिला वेतन: आम आदमी पार्टी ने कहा- एमसीडी कर्मचारियों के साथ हो रहा अमानवीय व्यवहार

Fri, 05 Nov 2021 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 05 Nov 2021 07:28 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि दिवाली के ठीक एक दिन पहले भी निगम कर्मियों ने बकाए वेतन को जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया गया...

विज्ञापन
Aam Aadmi Party said- MCD employees not getting salary from past 3 months
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली के हजारों नगर निगम कर्मचारियों को अपनी दीपावली बिना वेतन के ही गुजारनी पड़ी है। पिछले तीन महीने से बिना वेतन काम कर रहे निगमकर्मियों के लिए यह बेहद कठिन घड़ी साबित हुई है। ऐसे में कर्मचारियों के अंदर निगम प्रशासन को लेकर भारी असंतोष है। आम आदमी पार्टी ने इसे निगम कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति निगम प्रशासन का घोर अमानवीय व्यवहार बताया है। पार्टी ने निगम से जल्द से जल्द कर्मचारियों के बकाए वेतन का भुगतान करने की मांग की है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि जिस समय भाजपा के नेता अपने-अपने घरों में बेहद शान से दीपावली मना रहे थे, ठीक उसी समय निगम कर्मचारियों के घर दीपावली की रात चूल्हे नहीं जले। दीपावली के ठीक एक दिन पहले भी निगम कर्मियों ने बकाए वेतन को जारी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया गया। इस मामले पर कर्मियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने इस मामले पर आम आदमी पार्टी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि निगम कर्मियों के बकाए वेतन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी कर्मियों के बकाए वेतन को देने के लिए वाकई गंभीर है, तो उसे दिल्ली सरकार से नगर निगमों के बकाए 13,000 रुपये का फंड जारी कराना चाहिए, जिससे निगम प्रशासन अपने सभी बकाए को चुकाकर अपना कार्य सुचारू रूप से चला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed